भारत पर अपनी छाप छोड़ गए रतन टाटा, पढ़ें सूरत के लाल का बड़ा उद्योगपति बनने का सफर
देश के बड़े उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया। उन्होंने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। देश की जानी मानी हस्ती रतन टाटा को भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण (2000) और पद्म विभूषण (2008) से भी सम्मानित किए जा चुका है। उन्होंने 1991 में टाटा संस और टाटा ग्रुप का अध्यक्ष पद संभाला और उसे बुलंदियों तक पहुंचाया।
नहीं रहे रतन टाटा, पीएम मोदी बोले- दयालु आत्मा और असाधारण इंसान थे
दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के मानद प्रमुख रतन टाटा नहीं रहे। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। पीएम मोदी राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि रतन टाटा जी एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे।
देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। रतन टाटा के निधन की खबर के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।
- Read more about नहीं रहे रतन टाटा, पीएम मोदी बोले- दयालु आत्मा और असाधारण इंसान थे
- Log in to post comments
- 1 view
रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन, मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे; 2 दिन पहले कहा था- 'ठीक हूं, चिंता की बात नहीं
टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा का बुधवार रात निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। रतन टाटा पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और रूटीन चेकअप के अस्पताल जा रहे थे। बुधवार शाम उनकी अचानक तबीयत खबर हो गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
50 नकली दवाओं पर प्रतिबंध लगाए जाने की रिपोर्ट गलत, DCGI ने बताया क्या है सच्चाई
औषधि नियामक डीसीजीआई ने कहा कि 50 नकली दवाओं पर प्रतिबंध लगाए जाने की एक हालिया रिपोर्ट पूरी तरह से गलत हैं। वे नकली दवाएं नहीं हैं बल्कि वे मानक गुणवत्ता वाली दवाएं नहीं थीं। दोनों चीजों में अंतर है। औषधि महानियंत्रक राजीव सिंह रघुवंशी ने बताया कि मानकों पर खरी न उतरने वाली दवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया।
भारत के औषधि नियामक डीसीजीआई ने बुधवार को कहा कि करीब 45 दवाओं के निर्माताओं को गुणवत्ता मानकों को पूरा न करने के कारण अपने उत्पाद वापस लेने का आदेश दिया गया है, जबकि पांच नकली दवाओं के निर्माताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की गई है।
रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के अस्पताल में भर्ती
टाटा संस के मानद चेयरमैन और जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा की तबीयत खराब बताई जा रही है। उन्हें मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले रतन टाटा को सोमवार को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनकी स्थिति के बारे में अभी तक टाटा के रिप्रेजेंटेटिव ने अभी कोई जवाब नहीं दिया है।
भारत के सबसे बड़े उद्योगपति रतन टाटा को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह जानकारी रॉयटर्स ने दो सूत्रों के हवाले से दी। हालांकि, 86 वर्षीय टाटा ने सोमवार को कहा था कि वह अपनी नियमित चिकित्सा जांच करवा रहे हैं।
- Read more about रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के अस्पताल में भर्ती
- Log in to post comments
- 1 view
क्या है मोदी सरकार की हमसफर नीति, हाईवे पर चार्जिंग स्टेशन और शौचालय समेत मिलेंगी कई सुविधाएं
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को देश के राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर स्वच्छ शौचालय और शिशु देखभाल कक्ष जैसी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए हमसफ़र नीति शुरू की। हमसफर नीति में व्हीलचेयर ईवी चार्जिंग स्टेशन पार्किंग स्थल और ईंधन स्टेशनों पर छात्रावास सेवाएं जैसी सुविधाएं शुरू की जाएंगी। हमसफर नीति रोजगार सृजन करेगी और सेवा प्रदाताओं के लिए आजीविका में वृद्धि करेगी।
ताइवान से 15 अरब डॉलर का निवेश लेना चाहता है भारत? सरकार ने बनाई ये रणनीति, इन 5 सेक्टरों पर रहेगा जोर
2030 तक भारत का सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग का कारोबार 500 अरब डॉलर का हो जाएगा और इनमें इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की हिस्सेदारी 150 अरब डॉलर की होगी। इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी भी कुल वाहनों में लगातार बढ़ रही है। दोपहिया वाहनों में यह हिस्सेदारी पांच प्रतिशत से अधिक हो गई है। इस निवेश से ताइवान की कंपनियों को भी फायदा होगा।
'जहां दूध दही का खाना, वैसा है अपना हरियाणा', शानदार जीत पर बोले पीएम मोदी- लोगों ने कमल-कमल कर दिया
प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा में मिली शानदार जीत के लिए राज्य की जनता का हृदय से आभार जताया है। साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर के नतीजों को लेकर कहा कि उन्हें भाजपा के प्रदर्शन पर गर्व है। पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा में विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।
हरियाणा में मिली शानदार जीत का जश्न माने पीएम मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे हैं, जहां उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया है और कमल-कमल कर दिया है।
मौजूदा वक्त में मजबूत और सक्षम वायुसेना की जरूरत, किसी भी चुनौती के लिए तैयार रहे; एयरफोर्स चीफ का अहम बयान
वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने अहम बयान दिया है। भारतीय वायुसेना के 92वें वार्षिक दिवस समारोह पर अमरप्रीत सिंह ने कहा कि वैश्विक सुरक्षा का माहौल लगातार बदल रहा है। मौजूदा संघर्षों ने एक मजबूत और सक्षम वायुसेना की आवश्यकता को दर्शाया है। वायुसेना को किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर दिखी दुर्गा पूजा की धूम, सिंदूर खेला भी मनाया; भक्ति में झूमते दिखे भारतीय
न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर में दुर्गा पूजा की भव्य शुरुआत हुई और बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी इस उत्सव में शामिल हुए। इस बीच इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर रुचिका जैन ने एक वीडियो शेयर करते हुए उत्सव की शुरुआत की घोषणा की और सभी भारतीय-अमेरिकियों को उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। साथ ही देखा गया कि विवाहित महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं।