Skip to main content

कर्नाटक: हुबली आग हादसे में दो घायलों ने तोड़ा दम, अन्य सात की हालत गंभीर; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान

Karnataka हुबली में सोमवार को आग लगने से घायल हुए अयप्पा भक्तों में से दो श्रद्धालुओं की गुरुवार सुबह मौत हो गई। कर्नाटक के सीएम सिद्दरमैया ने श्रद्धालुओं के निधन पर शोक जताया है और उनके परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके अलावा अन्य सात घायल लोगों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Allu Arjun: पूरी तेलंगाना फिल्म इंडस्ट्री सीएम रेवंत रेड्डी से करेगी मुलाकात, भगदड़ विवाद पर बोले निर्माता दिल राजू

अल्लू अर्जुन गिरफ्तारी मामले में फिल्म निर्माता दिल राजू ने कहा कि पूरी तेलंगाना फिल्म इंडस्ट्री आज मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात करेगी। रेड्डी ने कहा कि कि मैं तेलंगाना फिल्म विकास निगम और सरकार के बीच सेतु का काम करूंगा। हैदराबाद में मौजूद हर व्यक्ति इसमें शामिल होगा। बता दें कि स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ से कई लोग घायल हो गए थे।

Allu Arjun Update: भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन से पूछताछ, पुलिस के सामने पेश हुआ एक्टर

अल्लू अर्जुन चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंच चुके हैं। यहां उनसे 4 दिसंबर को हुई घटना के संबंध में पूछताछ होनी है जब पुष्पा-2 के प्रमोशन के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने एक्टर को नोटिस भेजकर सुबह 11 बजे पेश होने को कहा था। पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने थियेटर का एक वीडियो भी जारी किया था।

हैदराबाद। तेलगू एक्टर अल्लू अर्जुन हैदराबाद पुलिस के सामने पेश हो चुके हैं। उनसे पुष्पा-2 के प्रमोशन के दौरान थियेटर में हुई भगदड़ मामले में पूछताछ होनी है। मंगलवार को सुबह एक्टर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे।

प्रत्यर्पण से कैसे बच सकती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश के पूर्व राजदूत ने बताया क्या है विकल्प

बांग्लादेश की अंतरिम युनूस सरकार ने भारत को नोट लिखकर शेख हसीना की वापसी की मांग की है। इसको लेकर बांग्लादेश में भारत के राजदूत रहे महेश सचदेव का बयान सामने आया है। महेश सचदेव ने कहा-पूर्व प्रधान मंत्री शेख हसीना बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रत्यर्पण अनुरोधों से लड़ने के लिए अदालतों में जा सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने अन्य विकल्प भी बताए हैं।

तोड़फोड़ के बाद बढ़ाई गई अल्लू् अर्जुन के घर की सुरक्षा, राजनीति हुई तेज; भाजपा सांसद ने लगाया बड़ा आरोप

हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित अभिनेता अल्लू अर्जुन के आवास पर रविवार को हमला किया गया था। छह आरोपियों को अदालत से जमानत मिल गई है। इस बीच अभिनेता के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संध्या थिएटर भगदड़ मामले में कुछ लोगों ने अल्लू अर्जुन के आवास पर धावा बोला था। अब भाजपा और बीआरएस ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।

'लीडरशिप छोड़ने के बारे में सोचे कांग्रेस, ' विपक्षी गठबंधन के नेतृत्व पर क्या बोले मणिशंकर अय्यर

पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने कहा कि कांग्रेस को इंडिया गठबंधन को लीड करने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। जो कोई भी लीडर बनना चाहता है उसे बनने दें लीडर। मणिशंकर अय्यर ने कहा मुझे इसकी परवाह नहीं है कि लीडर कौन बनता है क्योंकि मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस नेता की स्थिति हमेशा अहम रहेगी।

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के दोनों सांसद, संसद में धक्का-मुक्की के दौरान हो गए थे घायल

संसद के बाहर हुई धक्का-मुक्की में घायल हुए बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। वह दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में एडमिट थे। दोनों सांसद संसद परिसर में NDA और इंडिया गठबंधन के सांसदों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई धक्का-मुक्की से घायल हो गए थे उन्हें सिर में चोट आई थी।

रोबोट्स केवल Skin छूकर समझेंगे इंसान के जज्बात, वैज्ञानिकों ने किया अद्भुत कारनामा

वैजानिकों ने रोबोट को लेकर ऐसी रिसर्च की है जिसे पढ़ आप भी हैरान रह जाएंगे। नई रिसर्च के मुताबिक अब रोबोट इंसान की स्किन को छूकर पता लगा सकता हैं वो कैसा महसूस कर रहा है। IEEE एक्सेस जर्नल में प्रकाशित एक नए रिसर्च के अनुसार रिसर्चर्स ने अपनी रिसर्च करने के लिए स्किन का इस्तेमाल किया कि कोई व्यक्ति कैसा महसूस कर रहा है।

'मुस्लिम सांप्रदायिक ताकतों के कारण जीते राहुल और प्रियंका गांधी', CPI (M) नेता ने क्यों कहा ऐसा?

इंडी गठबंधन में एक बार फिर फूट पड़ती दिख रही है। अब सीपीआईएम ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। सीपीआई (M) पोलित ब्यूरो के सदस्य ए विजयराघवन ने कहा कि वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी की जीत के पीछे सांप्रदायिक मुस्लिम गठबंधन था। इनसे पहले केरल के सीएम ने भी प्रियंका पर निशाना साधा था।

इंडी गठबंधन में फिर से तकरार देखने को मिल रही है। अब CPI (M) ने कांग्रेस सासंद राहुल और प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। 

'नियम तोड़े, तो छोडेंगे नहीं...', बाल विवाह पर हिमंत सरकार सख्त; एक ही रात में 416 लोगों को किया गिरफ्तार

बाल विवाह के खिलाफ असम सरकार लगातार सख्ती दिखा रही है। असम पुलिस ने बाल विवाह से जुड़े मामलों में बीती रात 416 लोगों को गिरफ्तार किया और 335 मामले दर्ज किए। गिरफ्तार किए गए लोगों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। मामले पर सीएम सरमा ने कहा कि हम इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए साहसिक कदम उठाते रहेंगे।

गुवाहाटी। बाल विवाह के खिलाफ असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार सख्ती से पेश आ रही है। इसके खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत असम पुलिस ने बीती रात 416 लोगों को गिरफ्तार किया और 335 मामले दर्ज किए। गिरफ्तार किए गए लोगों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।