Skip to main content

Himachal News: मंडी भराड़ी में वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ दूसरा पुल, कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बदला एक्सपेंशन ज्वाइंट

Himachal News: मंडी भराड़ी में वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ दूसरा पुल, कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बदला एक्सपेंशन ज्वाइंट

हिमाचल प्रदेश की मंडी भराड़ी में वाहनों की आवाजाही के लिए दूसरा पुल बहाल किया गया है। आठ दिनों तक यह पुल बंद पड़ा हुआ था। वाहन जाते समय यह पुल हिलता था इसलिए इसकी मरम्‍मत की गई है। इसका पूरा खर्च कंस्ट्रक्शन कंपनी ने वहन किया है। फोरलेन का निर्माण करने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी को 15 वर्ष तक रखरखाव व मरम्मत कार्य अपने खर्च पर करना होगा।

Kisan Express Train: दो हिस्‍सों में बंटी किसान एक्सप्रेस, आठ बोगियां रह गईं पीछे; फिरोजपुर से धनबाद जा रही थी ट्रेन

Kisan Express Train: दो हिस्‍सों में बंटी किसान एक्सप्रेस, आठ बोगियां रह गईं पीछे; फिरोजपुर से धनबाद जा रही थी ट्रेन

फिरोजपुर से धनबाद जा रही किसान एक्‍सप्रेस दो हिस्‍सों में बंट गई। ट्रेन की आठ बोगियां पीछे रह गई। गार्ड को जब सूचना मिली तो आधी ट्रेन एक किलोमीटर पहुंच चुकी थी। बाद में ट्रेन को पीछे लाया गया और अलग हुए कोच को जोड़कर तीन घंटे बाद सुबह लगभग सात बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

PUC प्रमाणित वाहन भी दिल्ली-गुरुग्राम में फैला रहे प्रदूषण, जांच से नहीं हो पाती पॉल्यूशन की सटीक पहचान

PUC प्रमाणित वाहन भी दिल्ली-गुरुग्राम में फैला रहे प्रदूषण, जांच से नहीं हो पाती पॉल्यूशन की सटीक पहचान

आइसीसीटी द्वारा दिल्ली और गुरुग्राम में एक लाख 11 हजार 712 वाहनों पर अध्ययन किया गया है। इसमें यह बात सामने आई है कि पीयूसी प्रमाणित वाहन भी सड़कों पर अधिक प्रदूषण फैला रहे हैं। पीयूसी जांच से वाहनों के पॉल्यूशन की सटीक पहचान नहीं हो पाती है। स्वच्छ ईंधन सीएनजी से चलने वाले वाहन भी सड़कों पर निर्धारित मानक से 14.2 गुना तक अधिक प्रदूषण फैला रहे हैं।

Bihar News: चेहल्लुम को लेकर अलर्ट पर पटना पुलिस, 273 इलाकों मैं तैनात रहेंगे दंडाधिकारी; 24 घंटे होगी गस्ती

चेहल्लुम त्योहार के मद्देनजर पटना जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले के 273 स्थानों पर 363 दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बिना अनुज्ञप्ति के जुलूस निकालने पर रोक रहेगी और पहलाम के जुलूसों में डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सीसीटीवी और वीडियो कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।

कानपुर के लोगों के लिए खुशखबरी, 8.15 करोड़ की लागत से शहरी इलाके में चौड़ी होगी हमीरपुर रोड

कानपुर के लोगों के लिए खुशखबरी, 8.15 करोड़ की लागत से शहरी इलाके में चौड़ी होगी हमीरपुर रोड

कानपुर के नौबस्ता चौराहे से शहरी क्षेत्र में पांच किलोमीटर तक हमीरपुर रोड को चौड़ा किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 8.15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सड़क चौड़ीकरण से जाम और हादसों से मुक्ति मिलेगी। बिनगवां नौबस्ता पुरानी बस्ती आवास विकास हंसपुरम तौधकपुर मछरिया आनंद विहार बसंत विहार दासू कुआं पशुपति नगर वाई ब्लाक किदवई नगर केशव नगर उस्मानपुर रमईपुर जरौली कर्रही की लाखों आबादी को लाभ होगा।

लड़कियों को हाथ लगाने वालों को नपुंसक बना दो', बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले पर भड़के अजित पवार

'लड़कियों को हाथ लगाने वालों को नपुंसक बना दो', बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले पर भड़के अजित पवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बदलापुर छेड़छाड़ मामले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। अजित पवार ने कहा कि जो भी लड़कियों पर हाथ डालता है उसे नपुंसक बना देना चाहिए। एनसीपी प्रमुख ने कहा कि इन लोगों को कानून का ऐसा डर दिखाना चाहिए कि कोई भी फिर ऐसा काम करने का सोचे भी ना।

 मुंबई। बदलापुर छेड़छाड़ मामले पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुस्सा जाहिर किया है। एनसीपी प्रमुख ने कहा कि जो भी लड़कियों पर हाथ डालता है उसे नपुंसक बना देना चाहिए।

Kolkata doctor rape-murder: सड़कों पर उतरे बंगाल के फिल्मी सितारे, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Kolkata doctor rape-murder: सड़कों पर उतरे बंगाल के फिल्मी सितारे, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

टॉलीगंज इलाके में कलाकारों द्वारा आयोजित धरने में देव पाओली डैम रितुपर्णा सेनगुप्ता और तनुश्री चक्रवर्ती समेत कई कलाकारों ने हिस्सा लिया। कलाकारों ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि हम महिलाओं की सुरक्षा और आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जघन्य अपराध के सभी अपराधियों को कड़ी सज़ा की मांग करते हैं।

Himachal News: सचिवालय कर्मचारी संगठनों के निशाने पर आए हिमाचल के मंत्री, कहा- गलत बयानबाजी करने के लिए मांगे माफी

Himachal News: सचिवालय कर्मचारी संगठनों के निशाने पर आए हिमाचल के मंत्री, कहा- गलत बयानबाजी करने के लिए मांगे माफी

हिमाचल प्रदेश के मंत्री राजेश धर्माणी सचिवालय कर्मचारी संगठनों के निशाने पर आ गए हैं। कर्मचारियों ने मंत्री से गलत बयानबाजी को लेकर माफी मांगने की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी भी दी है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो काले बिल्‍ले लगाकर उन्‍हें चेताया जाएगा। कर्मचारियों ने मंत्री राजेश धर्माणी को खूब खरी-खोटी सुनाई।

Uttarakhand: टिहरी झील में क्रूज बोट चलाने का निकला टेंडर, मंत्रीजी के बेटे ने ही कर दिया अप्‍लाई

Uttarakhand: टिहरी झील में क्रूज बोट चलाने का निकला टेंडर, मंत्रीजी के बेटे ने ही कर दिया अप्‍लाई

टिहरी बांध जलाशय में क्रूज बोट संचालन के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के पुत्र ने भी आवेदन किया। अब इस मामले के तूल पकड़ने पर उन्होंने एक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की। उन्‍होंने कहा कि यदि किसी को उनके पुत्र के आवेदन करने पर आपत्ति है तो वह उनसे आवेदन वापस लेने का अनुरोध करेंगे।

Punjab News: चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज को अदालती आदेश छुपाना पड़ा भारी, अब HC ने लाखों रुपयों का लगाया जुर्माना

Punjab News: चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज को अदालती आदेश छुपाना पड़ा भारी, अब HC ने लाखों रुपयों का लगाया जुर्माना

Punjab News पंजाब के चिंतपूर्ण मेडिकल कॉलेज को अदालती आदेश छुपाना महंगा पड़ गया है। हाई कोर्ट ने अब फटकार लगाते हुए लाखों रुपयों का जुर्माना लगाया है। हाई कोर्ट ने पाया कि 2012 से 2017 तक कॉलेज के खिलाफ आए आदेशों को छुपाया गया था। इससे पहले कई बार कॉलेज का इंस्पेक्शन हो चुका है और हर बार इसमें अनियमितताएं पाई गईं थीं।