देश में चर्चित हो गईं मातूराम की जलेबियां, 2.2 क्विंटल घी से रोजाना तैयार होती हैं 15 क्विंटल; क्या है रेट?
हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच गोहाना की प्रसिद्ध मतुराम की जलेबी चर्चा में छाईं रही। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर ट्रेंड होने के बाद दूर-दूर से लोग मातूराम की जलेबियों का स्वाद चखने गोहाना पहुंच रहे हैं। मातूराम हलवाई के यहां 2.2 क्विंटल घी की खपत से रोजाना 15 क्विंटल जलेबियां तैयार होती हैं। गोहाना विधानसभा क्षेत्र में कुल 16 दुकानें हैं। 12 दुकानें अन्य लोगों की हैं।
नोएडा और गाजियाबाद वाले ध्यान दें, शनिवार रात से बंद हो जाएगी गंगनहर; बिना पानी के मनेगी 10 लाख लोगों की दिवाली
शनिवार रात 12 बजे हरिद्वार से गंगनहर बंद कर दी जाएगी। इससे नोएडा और गाजियाबाद में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। गंगाजल की सप्लाई न होने से 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित होंगे। लोगों की दिवाली भी पानी की किल्लत के बीच मनेगी। दो नवंबर की रात 12 बजे गंगनहर में पानी छोड़ा जाएगा। इसके बाद पानी की सप्लाई सामन्य हो सकेगी।
गाजियाबाद/नोएडा। गंगनहर की सफाई के लिए शनिवार रात 12 बजे हरिद्वार से गंगनहर को बंद कर दिया जाएगा। इससे ट्रांस हिंडन क्षेत्र के साथ नोएडा के लोगों को गंगाजल प्लांट से गंगाजल नहीं मिलेगा।
पद्मविभूषण रतन टाटा ने शिमला के बिशप कॉटन से की पढ़ाई, एशिया के सबसे पुराने स्कूलों में शामिल है यह स्कूल
पद्मविभूषण रतन टाटा का स्वर्गवास से देश को एक बड़ी क्षति पहुंची है। वह एक महान उद्योगपति और समाज सेवक थे जिन्होंने टाटा ग्रुप को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और समाज के लिए कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। मुंबई में जन्मे पद्मविभूषण रतन टाटा ने शुरुआती शिक्षा मुंबई से ही पूरी की। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए शिमला के बिशप कॉटन स्कूल चले गए।
शिमला। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति और पद्मभूषण से सम्मानित टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा का स्वर्गवास हो गया है। इस खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने बुधवार देर रात मुंबई के ब्रींच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
कोलकाता में नहीं रुक रहे डॉक्टरों के इस्तीफे, सैकड़ों सीनियर डॉक्टरों ने दिया त्याग-पत्र
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दरिंदगी के खिलाफ डॉक्टरों के इस्तीफे का सिलसिला जारी है। बुधवार को 175 से ज्यादा सीनियर डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया है। ये आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों का समर्थन कर रहे हैं। इसका असर कोलकाता से बाहर अन्य जिलों तक देखा गया है। हालांकी डॉक्टरों का कहना है कि वो मरीजों को सेवाएं देते रहेंगे।
AMU में मुस्लिम छात्रों के लिए आरक्षण बरकरार रहेगा या नहीं, क्या है 18 साल पुराना विवाद? SC सुनाएगा फैसला
एएमयू में मुस्लिम छात्रों के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट जल्द फैसला सुनाएगा। एएमयू ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 18 साल पुराने फैसले को चुनौती दी है। उस फैसले में एएमयू में पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम में मुसलमानों को 50 फीसद आरक्षण रद्द कर दिया था। अदालत ने कहा था कि एएमयू कभी भी अल्पसंख्यक संस्थान नहीं था। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में 1 फरवरी को अपना फैसला सुरक्षित रखा था।
दिल्ली की CM आतिशी का आवास कराया खाली, बंगले के बाहर फेंका सामान; CMO का बड़ा आरोप
दिल्ली में पहली बार मुख्यमंत्री आवास खाली कराया गया है। भाजपा के इशारे पर एलजी ने सीएम आतिशी के सामान को जबरन बाहर निकाला। सीएमओ का आरोप है कि एलजी भाजपा के किसी बड़े नेता को सीएम आवास आवंटित करने की तैयारी में है। 27 साल से दिल्ली में सत्ता से बाहर रही भाजपा अब सीएम आवास पर कब्जा करना चाहती है।
नई दिल्ली। देश के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री आवास खाली कराया गया। भाजपा के इशारे पर एलजी ने जबरन सीएम आतिशी का सामान सीएम आवास से बाहर निकाला। ऐसा सीएमओ कार्यालय की ओर से बताया गया है।
दिल्ली के फेमस कैफे की Coffee में मिला मरा कॉकरोच, सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए रिएक्शन
आए दिन खाने-पीने की चीजों में कुछ ना कुछ मिलता रहता है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होता है और बाद चर्चा का कारण बन जाता है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के खान मार्केट के एक कैफे से आया है। यहां पर लोपेरा कैफे में एक ग्राहक ने नमकीन कारमेल कॉफी के साथ एक आइस्ड लट्टे का ऑर्डर दिया। उसमें उसे मरा हुआ कॉकरोच मिला।
नई दिल्ली। दिल्ली के एल'ओपेरा खान मार्केट में एक ग्राहक को अपने टेकअवे आइस्ड लट्टे में एक मरा हुआ कॉकरोच मिला है। ग्राहक, जो Reddit पर उपयोगकर्ता नाम "WaltzSimple6037" से जाता है, डरावनी सच्चाई को समझने से पहले शुरू में उसने कीड़े को कॉफी बीन समझ लिया।
मां का नाम सनी लियोनी, पिता इमरान हाशमी, बिहार के लड़के का एडमिट कार्ड पढ़कर आप रह जाएंगे दंग
मुजफ्फरपुर के बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी से बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर रहे छात्र के एडमिट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एडमिट कार्ड पर परीक्षार्थी का नाम कुंदन कुमार है। हालांकि एडमिट कार्ड में कुंदन के पिता का नाम इमरान हाशमी और मां का नाम सनी लियोनी लिखा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म indianraraimages हैंडल से एडमिट कार्ड की तस्वीर पोस्ट की गई है।
शिरडी साईंबाबा ट्रस्ट को मिलने वाले गुप्त दान पर टैक्स लगेगा या नहीं? हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
शिरडी साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट को देश और दुनियाभर से आने वाले भक्त गुमनाम दान देते हैं। इस दान पर आयकर विभाग की छूट मिलेगी या नहीं इस पर बॉम्बे हाईकोर्ट का अहम फैसला आया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा शिरडी साईंबाबा संस्थान गुप्त दान पर टैक्स छूट के लिए पात्र है। संस्थान महाराष्ट्र के शिरडी में प्रशासनिक निकाय है।
Yeti Narasimhanand Case: हाईवे किया जाम, यति नरसिंहानंद के खिलाफ मुस्लिम संगठन में आक्रोश; जमकर हंगामा
यति नरसिंहानंद के बयान के विरोध में गाजियाबाद में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। यूपी गेट पर दिल्ली से गाजियाबाद की ओर आने वाली सर्विस लेन पर जाम लगा दिया गया है। मुस्लिम समाज के लोग यूपी गेट पर नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस ने भारी संख्या में बल तैनात किया है। पढ़िए पूरा अपडेट।
गाजियाबाद। डासना देवी मंदिर के महंत यति नसिंहानंद के बयान के विरोध में मंगलवार को मस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतर आए हैं।
वहीं, यूपी गेट पर दिल्ली से गाजियाबाद की ओर आने वाली सर्विस लेन पर जाम लगा दिया गया है। मुस्लिम समाज के लोग यूपी गेट पर नारेबाजी कर रहे हैं।