Skip to main content

जापानी वाहन निर्माता Honda Cars की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही नई गाड़ी को लॉन्‍च किया जाएगा। दो दिसंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में कंपनी की ओर से नई जेनरेशन Honda Amaze 2024 को लाया जाएगा। इसमें किस तरह के फीचर्स दिए जा सकते हैं। कितनी कीमत पर नई गाड़ी को लाया जा सकता है। इसका किन कारों से मुकाबला होगा। आइए जानते हैं।

भारतीय बाजार में Compact Sedan Car के तौर पर Honda की ओर से Amaze को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इस हफ्ते में नई जेनरेशन Honda Amaze 2024 को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया जा सकता है। कितना दमदार इंजन मिल सकता है। किस कीमत पर इसे लाया जा सकता है और इसका किन कारों से मुकाबला होगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

इस हफ्ते में लॉन्‍च होगी नई जेनरेशन Honda Amaze 2024

होंडा की ओर से अमेज कार की नई जेनरेशन को इस हफ्ते में आधिकारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया जाएगा। कंपनी की ओर से Honda Amaze 2024 में कई बड़े बदलाव किए जाएंगे। इसका डिजाइन पूरी तरह से नया होगा और इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को भी दिया जाएगा।

कैसे होंगे फीचर्स

Honda Amaze 2024 का डिजाइन काफी शॉर्प रखा जा सकता है। कंपनी की ओर से इसमें डबल बीम वाली एलईडी लाइट्स को दिया जाएगा। इसके फ्रंट ग्रिल और बंपर को भी बदला जाएगा। इसमें नया डैशबोर्ड दिया जाएगा। जिसके ऊपर इंफोटेनमेंट सिस्‍टम को दिया जाएगा। नई अमेज में डिजिटल एसी पैनल दिया जा सकता है और इसमें सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर मिल सकता है। स्‍टेयरिंग पर क्रूज कंट्रोल सहित कई अन्‍य फीचर्स को कंट्रोल करने के लिए स्विच दिए जाएंगे। इंटीरियर में ब्‍लैक और बेज रंग का उपयोग किया जा सकता है।

कितना दमदार होगा इंजन

कंपनी की ओर से इसमें 1.2 लीटर की क्षमता का मौजूदा इंजन ही उपयोग किया जा सकता है। इसमें 5 स्‍पीड मैनुअल के साथ ही नई अमेज को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प के साथ लाया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी की ओर से इस कार को पेट्रोल के साथ सीएनजी तकनीक के साथ भी लॉन्‍च किया जा सकता है।

कैसी होगी सेफ्टी

कंपनी की ओर से नई जेनरेशन Honda Amaze 2024 में कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसमें कंपनी की ओर से स्‍टैंडर्ड तौर पर कई सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। इसके साथ ही इसमें ADAS को भी दिया जा सकता है। अगर इस गाड़ी में ADAS को दिया जाता है तो यह अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कार हो जाएगी जिसमें इस सेफ्टी फीचर को दिया जाएगा। हाल में इसके कुछ फोटो जारी किए गए थे जिसमें ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को देने की जानकारी मिल रही है।

कब होगी लॉन्‍च

भारतीय बाजार में Honda Amaze 2024 को औपचारिक तौर पर 4 December 2024 को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। लॉन्‍च के बाद दिसंबर के मध्‍य में ही इसकी टेस्‍ट ड्राइव को शुरू कर दिया जाएगा। 

कितनी होगी कीमत

लॉन्‍च के समय ही गाड़ी की सही कीमत की जानकारी मिलेगी। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि मौजूदा वर्जन की एक्‍स शोरूम कीमत के आस-पास ही नई जेनरेशन अमेज की कीमत को रखा जा सकता है। फिलहाल बाजार में उपलब्‍ध दूसरी पीढ़ी की Honda Amaze की एक्‍स शोरूम कीमत 7.19 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 9.13 लाख रुपये है।

किनसे होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में Honda Amaze 2024 को Compact Sedan Car सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाएगा। इस सेगमेंट में Maruti Dzire 2024, Tata Tigor, Hyundai Aura जैसी कारों को ऑफर किया जाता है। ऐसे में इन तीन कारों से ही होंडा की नई अमेज 2024 का सीधा मुकाबला होगा।

News Category