लालकुआं: होली मिलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन, दीपेंद्र कोश्यारी के आवास पर दिग्गजों का जमावड़ा
लालकुआं। विधानसभा क्षेत्र लालकुआं के मोटाहल्दू में दीपेंद्र कोश्यारी के नवनिर्मित आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में राजनीतिक रंग भी देखने को मिले। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की बड़ी मौजूदगी को क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
गृह प्रवेश के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र तथा गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने दीपेंद्र कोश्यारी को नए आवास की बधाई देते हुए कहा कि युवा नेतृत्व समाज और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने होली पर्व को सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बताया।
नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट सहित कई विधायक, दर्जा राज्य मंत्री और भाजपा पदाधिकारी भी समारोह में पहुंचे। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम बना दिया।
- Log in to post comments
- 1 view