Skip to main content

होली से पहले तेल कांड:बरेली की KEO फैक्ट्री के 8 में से 5 नमूने फेल, बाजार में मचा हड़कंप


जिस ‘चक्र’ पर था भरोसा, वही निकला अधोमानक! लैब रिपोर्ट ने उड़ाए होश

सरसों तेल में मिलावट का खेल? बड़े ब्रांड पर सवाल, उपभोक्ता सशंकित

तेल का सच सामने आते ही सेल गिरी, कारोबारियों के छूटे पसीने, भरोसे पर लगा दाग

बरेली समाचार

बरेली: होली की रंगत चढ़ने से ठीक पहले बरेली से ऐसी खबर आई है जिसने बाजार की चमक फीकी कर दी है। फरीदपुर स्थित खंडेलवाल एडिवल ऑयल फैक्ट्री से लिए गए आठ नमूनों में से पांच नमूने प्रयोगशाला जांच में अधोमानक पाए गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की रिपोर्ट सामने आते ही तेल कारोबार में हलचल मच गई है।

लैब में फेल हुए नमूनों में मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, रैपसीड ऑयल और कच्ची घानी सरसों तेल (चक्र ब्रांड) शामिल बताए जा रहे हैं। खास बात यह है कि जिस “चक्र” ब्रांड को उपभोक्ता शुद्धता की गारंटी मानते थे, वही लैब की कसौटी पर खरा नहीं उतरा।