कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लोकसभा में पेश 130वें संविधान संशोधन विधेयक का समर्थन किया है। अमित शाह द्वारा प्रस्तुत इस विधेयक में प्रावधान है कि यदि किसी मंत्री को पांच साल से अधिक की सजा वाले मामले में 30 दिन न्यायिक हिरासत में रहना पड़े तो उसे पद छोड़ना होगा। विपक्षी दलों ने इसे संविधान विरोधी बताते हुए विरोध किया।
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर मोदी सरकार के फैसले की तारीफ की है। दरअसल, मामला यह है कि बुधवार को लोकसभा में 130वें संविधान संशोधन विधेयक समेत तीन बिल पेश किए। तीनों बिल को अमित शाह ने पेश किया।
विपक्षी सांसदों ने बिल का विरोध किया। विपक्षी सांसदों के विरोध के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सरकार के पक्ष में प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत करते हुए शशि थरूर ने कहा कि अगर आप 30 दिन जेल में हैं, तो क्या आप मंत्री पद पर बने रह सकते हैं? यह सामान्य ज्ञान की बात है। मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता। लेकि
विपक्षी सांसदों ने किया विधेयक का विरोध
विपक्षी सांसदों ने इस विधेयक का जमकर विरोध किया। कांग्रेस, सपा और टीएमसी से इसे संविधान के खिलाफ कदम बताया है। असदुद्दीन ओवैसी ने भी इसका विरोध किया। विधेयक के खिलाफ आक्रोश जताते हुए विपक्षी सांसदों ने अमित शाह की तरफ बिल की कॉपी फाड़ कर फेंक दी। वहीं, कागज के टुकड़े अमित शाह की ओर उछाले
- Log in to post comments
- 2 views