Skip to main content

Housefull 5 Box Office Day 5 अभिनेता अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर लेटेस्ट फिल्म हाउसफुल 5 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है। वीक डे में भी इस मूवी की कमाई की रफ्तार कम नहीं हो रही है। रिलीज के 5वें दिन हाउसफुल 5 ने बेहतरीन कलेक्शन करके दिखाया है। 

Collection Day 5: बीते शुक्रवार को बॉलीवुड की फेमस कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी हाउसफुल के पांचवे भाग हाउसफुल 5 को रिलीज किया गया। इस मूवी ने अपनी शानदार कहानी के दम पर ऑडियंस का दिल जीत लिया है, जिसकी बदौलत बॉक्स ऑफिस पर इसका धमाकेदार प्रदर्शन जारी है।

वीक डे में भी हाउसफुल 5 कलेक्शन के मामले में धीमी पड़ती नजर नहीं आ रही है और डबल डिजिट में नोट छापती हुई आगे बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि रिलीज के 5वें दिन इस कॉमेडी मूवी ने कितना कारोबार किया है। 

वीक डे में हाउसफुल 5 का कमाल

अमूमन देखा जाता है कि रविवार के बाद वीक डे में फिल्मों की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। बेशक रविवार की तुलना में सोमवार को हाउसफुल 5 का कलेक्शन नीचे की तरफ गिरा, लेकिन आंकड़े इतने खराब नहीं थे, जिनके बारे में चर्चा न की जाए।

News Category