Skip to main content

 

बॉलीवुड के दमदार एक्टर की लिस्ट में रणदीप हुड्डा का नाम शामिल है। हरियाणा से आने वाले चुनिंदा बेहतरीन एक्टर के तौर पर भी रणदीप जाने जाते हैं। 10 अप्रैल को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट रिलीज हुई। इसमें उन्होंने सनी देओल के अपोजीट रोल निभाया है। खलनायक की भूमिका में उन्होंने लोगों को इंप्रेस किया है। लेकिन फिल्म में वह जाट की भूमिका निभाना चाहते थे।

 नई दिल्ली। फिल्मों में बेहतरीन अभिनय करने के लिए रणदीप हुड्डा जाने जाते हैं। हरियाणा के रोहतक से आने वाले रणदीप ने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान कायम की है। अवॉर्ड फंक्शन और कपिल शर्मा शो जैसे कई इवेंट में उन्हें हरियाणवी बोलते हुए भी देखा जा चुका है। इन दिनों वह अपनी लेटेस्ट फिल्म जाट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर के फैंस को उनका काम काफी अच्छा लगा है। इसमें रणदीप खलनायक की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म से उनका खौफनाक लुक पोस्टर आउट होते ही, सिनेमा लवर्स की एक्साइटमेंट डबल हो गई थी।

जाट फिल्म में उस किरदार को निभाना चाहते थे, जो सनी देओल ने निभाया है। इस बारे में वह कई इंटरव्यू में बात भी कर चुके हैं। अब उन्होंने खुलकर इसके पीछे की वजह बताई और जानकारी दी कि वह फिल्म में जाट ही क्यों बनना चाहते थे।

News Category