Skip to main content

नई Hyundai Alcazar के लिए बुकिंग शुरू हुई, Scorpio N, XUV 700, MG Hector को देगी कड़ी चुनौती

नई Hyundai Alcazar के लिए बुकिंग शुरू हुई, Scorpio N, XUV 700, MG Hector को देगी कड़ी चुनौती

साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। नई Hyundai Alcazar को जल्‍द ही भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जाएगा। इसके पहले गाड़ी की बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। इसे किस कीमत पर बुक करवाया जा सकता है। इसमें किस तरह के फीचर्स मिल सकते हैं। आइए जानते हैं।

बॉलीबुड एक्टर Randeep Hooda ने जन्मदिन पर खुद को दिया उम्दा गिफ्ट, Range Rover SUV लाए घर

बॉलीबुड एक्टर Randeep Hooda ने जन्मदिन पर खुद को दिया उम्दा गिफ्ट, Range Rover SUV लाए घर

रणदीप हुड्डा ने नई कार के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर भी पोस्ट की है। उन्होंने ब्लैक कलर की रेंज रोवर खरीदी है और ये बेहद खूबसूरत दिख रही है। रेंज रोवर अपने बेहद प्रीमियम केबिन और बेहतरीन फीचर्स के लिए जानी जाती है। नई 13.1-इंच फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर स्टैंडआउट फीचर हैं।

Mahindra की पॉपुलर कारों को मिलेगा इलेक्ट्रिक अवतार, Thar से लेकर Scorpio तक लिस्ट में शामिल

Mahindra की पॉपुलर कारों को मिलेगा इलेक्ट्रिक अवतार, Thar से लेकर Scorpio तक लिस्ट में शामिल

Bolero MUV और Scorpio SUV दोनों को भविष्य में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन से लैस किए जाने की उम्मीद है। उम्मीदों के विपरीत नई महिंद्रा स्कॉर्पियो.ई और बोलेरो.ई लैडर फ्रेम प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं करेगी। Thar.e के लिए अनुकूलित INGLO P1 आर्किटेक्चर होगा जिसमें लंबा व्हीलबेस और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस शामिल है। Thar.e और Scorpio.e दोनों में 4WD लेआउट शामिल होने की पुष्टि की गई है।

Ola Roadster Pro को खास बनाती हैं 5 बातें, टचस्क्रीन डिस्प्ले से लेकर 579 KM की बेहतरीन रेंज तक

Ola Roadster Pro को खास बनाती हैं 5 बातें, टचस्क्रीन डिस्प्ले से लेकर 579 KM की बेहतरीन रेंज तक

Ola Roadster Pro दो अलग-अलग बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इसके बेस वर्जन में 8 kWh बैटरी पैक मिलता है जबकि टॉप-एंड मॉडल 16 kWh बैटरी पैक के साथ आता है। इसमें इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो ब्रांड की सभी रोडस्टर सीरीज इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों में सबसे शक्तिशाली है। ये इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल चार अलग-अलग राइड मोड - हाइपर स्पोर्ट नॉर्मल और इको के साथ आती है।

Kia की नई SUV टेस्टिंग के दौरान फिर हुई स्‍पॉट, मिली इंटीरियर की जानकारी

Kia की नई SUV टेस्टिंग के दौरान फिर हुई स्‍पॉट, मिली इंटीरियर की जानकारी

साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Kia मोटर्स की ओर से अपने SUV पोर्टफोलियो का विस्‍तार करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्‍द ही Clavis SUV को लाया जा सकता है। हाल में ही इसे टेस्टिंग के दौरान स्‍पॉट किया गया है जिसमें इसके इंटीरियर की जानकारी मिली है। इसमें किस तरह का इंटीरियर (Kia Clavis Interior Spied) दिया जा सकता है। आइए जानते हैं।

Harley Davidson X440 बाइक तीन नए रंगों के साथ आई, 2.60 लाख रुपये है कीमत

Harley Davidson X440 बाइक तीन नए रंगों के साथ आई, 2.60 लाख रुपये है कीमत

अमेरिकी दो पहिया निर्माता Harley Davidson की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन बाइक्‍स को ऑफर किया जाता है। कंपनी ने अपनी X440 बाइक को तीन नए रंगों के लॉन्‍च कर दिया गया है। किन वेरिएंट (Harley Davidson X440 Variants list) में तीन नए रंगों को ऑफर किया जा रहा है। नए रंगों के साथ बाइक को किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

Hyundai Exter CNG vs Tata Punch CNG: फीचर, इंजन और कीमत में कौन बेहतर? खरीदने से पहले जान लीजिए

Hyundai Exter CNG vs Tata Punch CNG: फीचर, इंजन और कीमत में कौन बेहतर? खरीदने से पहले जान लीजिए

Tata Punch और Hyundai Exter दोनों एसयूवी बॉडी स्टाइल के लिए एक अलग दृष्टिकोण अपनाते हैं। Hyundai Exter CNG की शुरुआती कीमत 8.50 लाख रुपये है जबकि SX और SX नाइट एडिशन की कीमत क्रमशः 9.23 लाख रुपये और 9.38 लाख रुपये है। दूसरी ओर टाटा पंच iCNG की शुरुआती कीमत 7.23 लाख रुपये है। वहीं टॉप ऑफ द लाइन वेरिएंट की कीमत 9.85 लाख रुपये है।

Hyundai Alcazar facelift इंडियन मार्केट में 9 सितंबर को मारेगी एंट्री, लॉन्च डेट हुई कन्फर्म

Hyundai Alcazar facelift भारतीय बाजार में 9 सितंबर 2024 को लॉन्च होने वाली है। यह थ्री-रो एसयूवी हुंडई क्रेटा पर आधारित है। केबिन में क्रेटा के साथ साझा किए गए नए लेआउट सहित अपग्रेड किए जाएंगे। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए दो 10.25-इंच स्क्रीन देखने की उम्मीद है। सबसे बड़ा अपडेट लेवल 2 ADAS का समावेश होगा।

Upcoming EV Cars: भारतीय बाजार जल्‍द लॉन्‍च होंगी तीन EV, MG से लेकर Mahindra तक कर रहे तैयारी

Upcoming EV Cars: भारतीय बाजार जल्‍द लॉन्‍च होंगी तीन EV, MG से लेकर Mahindra तक कर रहे तैयारी

फेस्टिव सीजन के शुरू होने से पहले अगर आप इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का मन बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा। बाजार में जल्‍द ही एक-दो नहीं बल्कि तीन इलेक्ट्रिक कारों और एसयूवी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। किस कंपनी की ओर से किस गाड़ी को भारतीय बाजार (Upcoming EV Cars) में लाने की तैयारी की जा रही है। आइए जानते हैं।

मारुति Alto और S-Presso अब हुईं ज्‍यादा सुरक्षित, मिला ESP सेफ्टी फीचर

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की ओर से अपनी दो कारों में स्‍टैंडर्ड तौर पर एक सेफ्टी फीचर को दिया गया है। जिसके बाद दोनों कारें पहले से ज्‍यादा सुरक्षित हो गई हैं। यह फीचर क्‍या है और किस तरह से सुरक्षा को बढ़ाता है। क्‍या नए सेफ्टी फीचर का कीमत पर कुछ असर हुआ है। आइए जानते हैं।

 भारत की प्रमुख वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से अपनी दो कारों को पहले से ज्‍यादा सुरक्षित बना दिया गया है। कंपनी की ओर से किन कारों में किस तरह से सुरक्षा को बढ़ाया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।