Skip to main content

Krishna Chhathi 2024: भगवान कृष्ण की छठी पर करें इस स्तोत्र का पाठ, संतान सुख के साथ पूरी होगी हर इच्छा

इस साल भगवान कृष्ण की छठी 01 सितंबर यानी आज मनाई जा रही है। इस मौके पर भक्त कान्हा की विशेष पूजा करते हैं। साथ ही उन्हें तरह-तरह के भोग चढ़ाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन जो लोग सच्चे भाव के साथ सभी पूजन नियमों का पालन करते हैं उनके सभी कार्य सिद्ध होते हैं। साथ ही परिवार में शुभता आती है।

 हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान कृष्ण का जन्म भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 यानी इस बार जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त को मनाया गया है, जिसके 6 दिन बाद कान्हा की छठी मनाई जाती है। इस साल श्रीकृष्ण की छठी 01 सितंबर, 2024 को यानी आज के दिन मनाई जा रही है।

इस दौरान विशेष भोग में कढ़ी-चावल को अर्पित किया जाता है। वहीं, जो लोग संतान सुख से वंचित हैं, उन्हें इस दिन भगवान कृष्ण श्री गोपाल सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए, जो इस प्रकार है।

News Category