Skip to main content

देश की प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से Thar Roxx को अगस्‍त महीने में ही लॉन्‍च किया गया था। जिसके बाद नवरात्र के पहले दिन से इसके लिए बुकिंग शुरू की गई हैं। एसयूवी को सिर्फ एक घंटे में ही बेहतरीन रिस्‍पांस मिला है। एसयूवी को पहले एक घंटे में कितनी बुकिंग मिली हैं। आइए जानते हैं।

भारत की पख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से फाइव डोर Thar Roxx को अगस्‍त महीने में लॉन्‍च किया गया था। जिसके बाद तीन अक्‍टूबर से इसके लिए बुकिंग को शुरू किया गया था। कंपनी को इसके लिए पहले एक घंटे में कितनी बुकिंग मिली है। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

मिली बेहतरीन प्रतिक्रिया

महिंद्रा को Thar Roxx के लिए देशभर से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी ने तीन अक्‍टूबर से ही बुकिंग को शुरू किया था। सुबह 11 बजे से इसके लिए बुकिंग को खोला गया था। जिसके बाद सिर्फ एक घंटे में ही एसयूवी को 176218 यूनिट्स की बुकिंग मिल गई है।

कब से शुरू होगी डिलीवरी

महिंद्रा की ओर से इस गाड़ी की बुकिंग को नवरात्रि के पहले दिन से शुरू किया गया है, लेकिन इसकी डिलीवरी दशहरे वाले दिन 12 अक्‍टूबर से शुरू की जाएगी।

कितना दमदार इंजन

महिंद्रा की ओर से Thar Roxx में दो इंजन के विकल्‍प दिए जाते हैं। जिनमें दो लीटर की क्षमता का (TGDI), mStallion (RWD) और 2.2 लीटर की क्षमता का mHawk (RWD & 4x4) इंजन का विकल्‍प दिया जाता है। दो लीटर इंजन से इसे मैनुअल ट्रांसमिशन में 119 किलोवाट की पावर और 330 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं 6स्‍पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर से 130 किलेवाट की पावर और 380 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। 2.2 लीटर इंजन के विकल्‍प में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 111.9 किलोवाट की पावर और 330 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क, 6स्‍पीड ऑटोमैटिक से111.9 और 128.6 किलोवाट की पावर और 330 और 370 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

कैसे हैं फीचर्स

महिंद्रा थार रॉक्‍स में कंपनी की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इसमें ड्राइवर और पैसेंजर एयरबैग, साइड और कर्टेन एयरबैग, टीपीएमएस, पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा, ई-कॉल, एसओएस, रियर डिस्‍क ब्रेक, ईएससी, ईबीडी, एबीएस, हिल होल्‍ड, ईएसएस, एड्रेनॉक्‍स कनेक्टिड कार, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्‍टम, 26.03 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 26.03 सेमी एचडी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, सराउंड व्‍यू कैमरा, Level-2 ADAS, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, ऑटो टेंपरेचर कंट्रोल, रियर एसी वेंट, ऑटो हैडलैंप, रियर वाइपर और वॉशर, कूल्‍ड ग्‍लोव बॉक्‍स, पुश बटन स्‍टार्ट, क्रूज कंट्रोल, 18 और 19 इंच टायर, पैनोरमिक सनरूफ, एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, ड्यूल टोन इंटीरियर, जिप और जैप ड्राइविंग मोड, स्‍नो, सैंड और मड टैरेन मोड्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी की ओर से इसके इंटीरियर में अब तक Ivory रंग को ही दिया गया था, लेकिन एक अक्‍टबर को महिंद्रा ने एसयूवी के इंटीरियर में Mocha Brown रंग के विकल्‍प की भी घोषणा कर दी है। हालांकि इस रंग के इंटीरियर को खास तौर पर 4X4 वेरिएंट्स में ही दिया जाएगा।

कितनी है कीमत

कंपनी की ओर से इसे छह वेरिएंट्स के विकल्‍प के साथ लॉन्‍च किया है। इसके 2WD वेरिएंट्स की एक्‍स शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 20.49 लाख रुपये रखी गई है। इसके फोर व्‍हील ड्राइव वेरिएंट्स की एक्‍स शोरूम कीमत की शुरुआत 18.79 लाख रुपये से होती है और इसके फोर व्‍हील ड्राइव के टॉप वेरिएंट को 20.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

News Category