Skip to main content

रजनीकांत की फिल्मों का जादू उनके फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। खासकर साउथ जोन में उनकी हर फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट बनी रहती है। लेकिन हाल ही में एक्टर से जुड़ी एक खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार रजनीकांत को खराब तबियत की वजह से चेन्नई के अपोलो अस्पताल में  सुपरस्टार रजनीकांत को सोमवार देर रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्टर को पेट में दर्द था जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अब 73 वर्षीय एक्टर की हालत स्थिर है।

रिपोर्ट के अनुसार डॉ. साई सतीश की देखरेख में उनका हार्ट से जुड़ा एक प्रोसीजर मंगलवार को किया जाना है जिसके लिए उन्हें अस्‍पताल में भर्ती होना पड़ा। यह प्रक्रिया मंगलवार को कार्डियक कैथ लैब में की जाएगी। इस खबर के बाद से फैंस को उनकी काफी ज्यादा चिंता होने लगी। वो अपने एक्टर का हेल्थ अपडेट जानना चाहते हैं।

पत्नी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

अब थलाइवा की पत्नी ने न्यूज 18 पर उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा,"सब ठीक है।" इस खबर से उनके कट्टर प्रशंसकों को राहत की सांस जरूर मिली है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया,'जल्द ठीक हो जाओ,थलाइवा।' दूसरे ने लिखा, 'रजनीकांत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'उनकी ताकत और लचीलापन उन्हें इससे बाहर निकालेगा। हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।'

आखिरी बार जेलर में आए थे नजर

रजनीकांत को आखिरी बार एक्शन से भरपूर ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर में देखा गया था। इस फिल्म को उनकी अब तक की सबसे बड़ी तमिल फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म को IIFA उत्सवम 2024 में प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ पिक्चर का पुरस्कार भी मिला।

रजनीकांत ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं। उनकी फैन फॉलोविंग भी काफी तगड़ी है। उन्हें अपनी एक्टिंग,डायलॉग्स और स्टाइल के लिए याद किया जाता है।

 

News Category