Skip to main content

 ईरानी कप 2024 का आगाज आज यानी 1 अक्टूबर से होने जा रहा है। ओपनिंग मैच रणजी चैंपियन मुंबई और शेष भारत की टीम के बीच होगा।यह मुकाबला सुबह 930 बजे से शुरू होगा। मुंबई टीम की कप्तानी अंजिक्य रहाणे के पास है जबकि शेष भारत की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ पर है। ऐसे में जानते हैं कहां फैंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम टीम और बांग्लादेश के बीच कानपुर में दूसरा टेस्ट मैच का आज पांचवा दिन खेला जाना है। वहीं, कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम से 90 किलोमीटर दूर लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में ईरानी कप का आज से आगाज होने जा रहा है।

ईरानी कप 2024 का पहला मुकाबला रेस्ट ऑफ इंडिया बनाम मुंबई के बीच खेला जाएगा। रणजी चैंपियन मुंबई और शेष भारत की टीमों के बीच तगड़ा मुकाबला होता हुआ नजर आएगा।

भारतीय टेस्ट टीम के प्लेयर्स इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन कुछ प्लेयर्स जैसे ऋतुराज गायकवाड, अभिमन्यू ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन और साई सुदर्शन होंगे। ध्रुव जुरेल और यश दयाल को भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है, ताकि वह ईरानी कप में खेल सके।

ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं फैंस कब, कहां और कैसे ईरानी कप 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

Irani Cup 2024: कब से होगी ईरानी कप की शुरुआत?

ईरानी कप 2024 की शुरुआत आज यानी 1 अक्टूबर से होगी, जिसका आयोजन 5 अक्टूबर तक होगा।

Irani Cup 2024 में किसके बीच और कहां खेला जाएगा पहला मुकाबला?

ईरानी कप 2024 का पहला मुकाबला रेस्ट ऑफ इंडिया बनाम मुंबई टीम के बीच 1 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से होगा

कहां देख सकते हैं Irani Cup 2024 मैचों का लाइव टेलीकास्ट?

ईरानी कप 2024 के मैचों का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर फैंस स्पोर्ट्स 18 खेल टीवी चैनल पर देख सकते हैं।

कहां देख सकते Irani Cup 2024 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग?

ईरानी कप 2024 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस फ्री में जियो सिनेमा की वेबसाइट पर भारत में देख सकते हैं।

Irani Cup में भारत का पलड़ा भारी

ईरानी कप में शेष भारत ने सबसे ज्यादा 30 बार खिताब अपने नाम किया है। रणजी चैंपियन मुंबई ने 14 बार ईरानी कप जीता है। मुंबई टीम के कप्तान अंजिक्य रहाणे से आज उम्मीद होगी कि वह शानदार कप्तानी कर ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली शेष भारत को मात दे।

 

News Category