Skip to main content

भारत और बांग्‍लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट के चौथे दिन का खेल खत्‍क हो गया है। दिन का खेल समाप्‍त होने तक बांग्‍लादेश टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान 26 रन बना लिए हैं। ऐसे में मैच अब रोमांचक मोड़ पर आ गया है। आखिरी दिन भारतीय टीम की कोशिश इसे जीतने की होगी।

भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्‍लादेश किकेट टीम के बीच कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट के चौथे दिन का खेल समाप्‍त हो गया है। दिन का खेल समाप्‍त होने तक बांग्‍लादेश टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 26 रन बना लिए हैं।

पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम के पास 26 रन की बढ़त है। कानपुर टेस्‍ट अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। आखिरी दिन भारतीय टीम जहां मुकाबले को जीतने का जोर लगाएगी वहीं बांग्‍लादेश की कोशिश ड्रॉ कराने पर होगी।

हक ने जड़ा शतक 

चौथे दिन बांग्‍लादेश ने 107/3 से आगे खेलना शुरू किया। बांग्‍लादेश टीम पहली पारी में 233 रन पर सिमट गई। मोमिनुल हक ने सबसे ज्‍यादा 107 रन बनाए। उनके अलावा कप्‍तान नजमुल हुसैन शांतो ने 31, शादमान इस्‍लाम ने 24 और मेहदी हसन मिराज ने 20 रन बनाए।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्‍यादा 3 शिकार किए। उनके अलावा मोहम्‍मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन और आकाश दीप ने 2-2 विकेट चटकाए। रवींद्र जडेजा की झोली में 1 विकेट आया।

जायसवाल का तूफान आया

जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी 285-9 पर घोषित कर दी। मैच में 'जैसबॉल' का कहर देखने को मिला। यशस्‍वी जायसवाल ने 51 गेंदों पर 72 रन की तूफानी पारी खेली। केएल राहुल भी पीछे नहीं रहे। उन्‍होंने 43 गेंदों पर 68 रन बनाए। विराट कोहली अर्धशतक से चूक गए और उन्‍होंने 47 रन की पारी खेली।

शुभमन गिल ने 36 गेंदों पर 39 रन और कप्‍तान रोहित शर्मा ने 11 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली। अंत में आकाश दीप ने 2 छक्‍कों की मदद से 12 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह 1 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्‍लादेश की ओर से शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज ने 4-4 शिकार किए।

News Category