भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में खेला जा रहा है। 4 दिन का खेल समाप्त होने के बाद मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। इस बीच टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है। भारतीय स्क्वॉड के 3 प्लेयर टीम से अलग हो गए हैं। ये खिलाड़ी 5वें दिन टीम के साथ नहीं होंगे।
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। 4 दिन का खेल समाप्त होने के बाद मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। इस बीच टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है। भारतीय स्क्वॉड के 3 प्लेयर टीम से अलग हो गए हैं। ये खिलाड़ी 5वें दिन टीम के साथ नहीं होंगे। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी।
बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा, कल से लखनऊ में शुरू होने वाले ईरानी कप में भाग लेने के लिए सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और यश दयाल को भारत की टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि इन प्लेयर्स को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था। ऐसे में तीनों प्लेयर मंगलवार से शुरू हो रहे ईरानी कप के लिए अपनी-अपनी टीम से जुड़ जाएंगे। सरफराज खान जहां मुंबई का तो ध्रुव जुरेल और यश दयाल रेस्ट ऑफ इंडिया का हिस्सा हैं।
- Log in to post comments