Skip to main content

IND vs BAN भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट के चौथे दिन बारिश बाधा नहीं बनी। ऐसे में मैदान पर भारतीय बल्‍लेबाज बरसे। रोहित और यशस्‍वी ने तेज शुरुआत की। इसके बाद केएल राहुल ने तूफानी अंदाज में अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही वह कपिल देव के क्‍लब में भी शामिल हो गए हैं।

भारत और बांग्‍लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट के चौथे दिन बारिश बाधा नहीं बनी। ऐसे में मैदान पर भारतीय बल्‍लेबाज बरसे। बांग्‍लादेश टीम पहली पारी में 233 रन पर सिमट गई। जवाब में टीम इंडिया ने तूफानी शुरुआत की। सभी भारतीय बल्‍लेबाजों ने आते ही बांग्‍लादेशी गेंदबाजों की कुटाई शुरू की। केएल राहुल ने भी कानपुर टेस्‍ट में ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी की।

रोहित शर्मा और यशस्‍वी जायसवाल ने भारत को तूफानी शुरुआत दिलाई। इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने इस सिलसिले को आगे बढ़ाया। इस बीच केएल राहुल ने 33 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। इसके साथ ही वह दिग्‍गज कपिल देव के खास क्‍लब में शामिल हो गए। वह टेस्‍ट इतिहास में छठे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं। इस लिस्‍ट में टॉप पर ऋषभ पंत हैं

टेस्ट इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय

  • ऋषभ पंत- 28 गेंदे
  • कपिल देव- 30 गेंदे
  • यशस्वी जयसवाल - 31 गेंद
  • शार्दुल ठाकुर- 31 गेंद
  • वीरेंद्र सहवाग- 32 गेंद
  • केएल राहुल - 33 गेंद
  • ईशान किशन- 33 गेंदे

News Category