Skip to main content

दीपिका पादुकोण इस वक्त मम्मी की ड्यूटी पर हैं। अपनी फिल्मों से ब्रेक लेकर वह फिलहाल 22 दिन की बेटी के साथ पूरा-पूरा समय बिता रही हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपने चाहने वालों से जुड़ी रहती हैं और अक्सर पोस्ट करती हैं। अब हाल ही में दीपिका पादुकोण ने बताया कि रणवीर अगर घर आने में लेट होते हैं तो वह क्या करती हैं।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह आठ सितंबर को माता-पिता बने थे। उन्होंने अपने घर नन्ही परी का स्वागत किया था। बॉलीवुड की लीला इस वक्त अपने पैरेंटल पीरियड को काफी एन्जॉय कर रही हैं। फिल्मों से ब्रेक लेकर वह पूरी तरह से अपनी बेटी की देखरेख कर रही हैं।

बॉलीवुड की 'लीला' भले ही अब कुछ समय तक फिल्मों से दूर रहे, लेकिन सोशल मीडिया पर वह फैंस से लगातार कनेक्टेड हैं और कोई न कोई पोस्ट साझा करती रहती हैं।

कुछ दिनों पहले उन्होंने मां बनने के बाद जिंदगी कितनी बदल जाती है, इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया था और अब हाल ही में उन्होंने पति रणवीर सिंह को लेकर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद निश्चित तौर पर आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है।

रणवीर के इंतजार में दीपिका पादुकोण करती हैं ये काम

दीपिका पादुकोण ने बेटी के जन्म के बाद अपना इंस्टा बायो बदलकर उसमें फीड, बर्प, स्लीप और रिपीट लिख दिया था। इसके अलावा उन्होंने बीते दिनों मॉम से जुड़े कई पोस्ट शेयर किए थे। अब हाल ही में 'सिंघम अगेन' एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा पोस्ट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें एक लड़की का पति अगर उसे बताए हुए टाइम पर घर नहीं आता, तो वह खिड़की के पास खड़े होकर उसका इंतजार करती रहती है।

इस मीम में कैप्शन पर लिखा है, " मेरा हसबैंड मुझे ये कहता है कि वह 5 बजे घर आ जाएगा, तो मैं 5 बजकर 1 मिनट पर..."। इस पोस्ट में दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को टैग करते हुए मस्ती भरा इमोजी डाला है।

शादी के छह साल बाद किया बेबी का स्वागत

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे लवेबल कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी पर फैंस भी प्यार लुटाने से पीछे नहीं हटते हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम-लीला' के सेट पर शुरू हुई थी।

दोनों ने काफी समय तक अपने रिश्ते को छुपाकर रखा। साल 2018 में दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। ये कपल शादी के छह साल बाद माता-पिता बना है। 

News Category