विराट कोहली भारतीय टीम के स्टार बैटर विराट कोहली ने कानपुर टेस्ट में 35 रन बनाते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। विराट कोहली ने 35रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 27 हजार रन पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 27000 हजार रनों के आकड़े तक पहुंचने के लिए 623 पारियां लगी थी।
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का कानपुर टेस्ट में बल्ला गरज रहा है। किंग कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 35 रन बनाते ही इतिहास रच दिया।
विराट कोहली ने 35वां रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 27000 रनों का आंकड़ा पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।
IND vs BAN: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड
दरअसल, भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को इंटरनेशनल क्रिकेट में 27000 हजार रनों के आकड़े तक पहुंचने के लिए 623 पारियां लगी थी। वहीं विराट कोहली ने 594 पारियों में 27 हजार रन का आंकड़ा पार कर लिया।
विराट ने कानपुर टेस्ट मैच में 35 रन बनाने के साथ ही यह बड़ी कामयाबी हासिल की। इस तरह वह महान सचिन से आगे निकल गए। इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन के अलावा श्रीलंका के कुमार संगाकारा और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग का नाम शामिल हैं, जिन्होंने कम पारियों में इंटरनेशनल क्रिकेट में 27000 रन बनाने का कारनामा किया।
अंतरराष्ट्रीय मैचों में 27000 रन तक पहुंचने वाली सबसे कम पारियां
594 - विराट कोहली*
623 - सचिन तेंदुलकर
648 - कुमार संगकारा
650 - रिकी पोंटिंग
- Log in to post comments