Skip to main content

होंडा की ओर से एसयूवी सेगमेंट में इकलौती Honda Elevate SUV को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के बेस वेरिएंट Honda Eleate SV को अगर आप भी खरीदने का मन बना रहे हैं तो तीन लाख रुपये की डाउन पेमेंट देने के बाद कितने रुपये (Honda Elevate SV EMI) हर महीने देकर इसे खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

भारतीय बाजार में Honda की ओर से एसयूवी सेगमेंट में Elevate को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। कंपनी की ओर से इसके बेस वेरिएंट के तौर पर SV को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और तीन लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

कीमत

Honda की ओर से Honda Elevate के SV वेरिएंट को 11.69 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 1.17 लाख रुपये का रोड टैक्‍स, 55777 रुपये के करीब इंश्‍योरेंस और टीसीएस चार्ज के तौर पर 11700 रुपये देने होंगे। जिसके बाद Honda Elevate SV on road price करीब 13.53 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

तीन लाख Down Payment के बाद 16 हजार की EMI

अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट SV को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में तीन लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 10.53 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 8.7 फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 10.53 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 16788 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

3.56 लाख रुपये महंगी पड़ेगी Honda Elevate SV

अगर आप 8.7 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 10.53 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 16788 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Honda Elevate SV के लिए करीब 3.56 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 17.10 लाख रुपये हो जाएगी।

News Category