Skip to main content

इंडियम प्रीमियर लीग 2025 की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। शनिवार को हुई आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की मीटिंग में कई फैसले लिए गए। अगले साल मार्च-अप्रैल में लीग का 18वां सीजन खेला जाएगा। इससे पहले ही तय हो गया है कि मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। पिछले सीजन की गलती इस सीजन उन पर भारी पड़ेगी।

इंडियम प्रीमियर लीग 2025 की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। शनिवार को हुई आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की मीटिंग में कई फैसले लिए गए। अनकैप्‍ड प्‍लेयर से लेकर, आरटीएम, प्‍लेयर्स रिटेंशन, मैच फीस और फ्रेंचाइजी पर्स अहम फैसले लिए गए।

अब मार्च 2025 के आखिरी हफ्ते या अप्रैल 2025 के पहले हफ्ते में लीग के 18वें सीजन की शुरुआत होगी। मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या IPL 2025 का पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे, यह अभी से तय हो गया है।

पिछले सीजन हुई थी गलती

  • दरअसल, IPL 2024 के आखिरी मैच में हार्दिक पांड्या से बड़ी गलती हो गई थी।
  • उनकी टीम मुंबई इंडियंस तय समय में 20 ओवर पूरे नहीं कर पाई थी।
  • पिछले सीजन हार्दिक ने तीसरी बार यह गलती की थी।
  • ऐसे में मुकाबला खत्‍म होने के बाद हार्दिक पांड्या पर 30 लाख रुपये का जुर्माना और 1 मैच का बैन लगाया गया था।
  • इस मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हुआ था।
  • 17वें सीजन में यह मुंबई इंडियंस का आखिरी मैच था, ऐसे में हार्दिक पांड्या आईपीएल 2025 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।
  • IPL 2024 में स्‍लो ओवर रेट के कारण हार्दिक पांड्या से पहले ऋषभ पंत पर भी एक मैच का बैन लगा था।

हार्दिक पांड्या का हुआ था विरोध

IPL 2024 की शुरुआत से पहले हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्‍तान बनाया गया था। उन्‍होंने रोहित शर्मा की जगह ली थी। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। हालांकि, फैंस को फ्रेंचाइजी का यह फैसला पसंद नहीं आया था।

उन्‍होंने सोशल मीडिया से लेकर मैदान तक इसका विरोध किया था। मैच के दौरान और मैदान के बाहर हार्दिक पांड्या को फैंस के गुस्‍से का सामना करना पड़ा था। हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। टीम ने 17वें सीजन में 14 मैच खेले थे और उन्‍हें सिर्फ 4 में ही जीत मिली थी। 8 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही थी।

News Category