Skip to main content

पिता बनने के बाद रणबीर कपूर के लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आए हैं। वह बेटी राहा के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने अपना 42वां जन्मदिन भी बेटी राहा और पत्नी आलिया भट्ट के साथ मनाया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में राहा का क्यूट जेस्चर फैंस का दिल जीत रहा है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी लाडली राहा का स्वागत नवंबर साल 2022 में किया था। 6 नवंबर को राहा दो साल की हो जाएंगी। बॉलीवुड के सांवरिया अपनी बेटी के जन्म के बाद कितने बदल गए हैं, ये हम कई मौकों पर देख चुके हैं।

वह अपनी लाडली के बारे में बात करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। आलिया भी कई इंटरव्यू में ये बता चुकी हैं कि रणबीर कपूर बेटी के डायपर बदलने से लेकर उसे मलयालम में लोरी सुनाने और उसके साथ समय बिताने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं।

अब हाल ही में 'एनिमल' एक्टर ने अपना 42वां जन्मदिन भी कहीं बाहर दोस्तों के साथ नहीं, बल्कि बेटी राहा के साथ ही मनाया।

रणबीर कपूर ने बेटी और पैपराजी संग मनाया जन्मदिन

28 सितंबर को रणबीर कपूर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपने इस खास दिन पर वह परिवार के साथ घर पर ही रहे। सबसे पहले दिन में उन्होंने अपने बांद्रा स्थित घर 'वास्तु' के बाहर आकर फैंस से मुलाकात की और उन्हें ऑटोग्राफ दिया।

उन्होंने अपने किसी भी फैंस को निराश नहीं किया। इसके बाद रणबीर ने पैपराजी के साथ मिलकर जन्मदिन का केक कट किया और खुद सबको केक भी खिलाया। जिसकी वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। 

पैपराजी और फैंस से मुलाकात के बाद अभिनेता ने अपने पापा होने की ड्यूटी निभाई और राहा को वह घुमाने लेकर गए, जिसकी तस्वीरें सामने आई है, जिस पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं

राहा के इस क्यूट जेस्चर ने जीता सबका दिल

राहा जैसे-जैसे बड़ी हो रही हैं, वह काफी इंटरेक्टिव होती जा रही हैं और यही उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में राहा पहली फोटो में मम्मी आलिया और पापा रणबीर के साथ कार की फ्रंट सीट पर बैठी हुई हैं और पैपराजी को वेव कर रही हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर में वह थोड़ी नींद में नजर आईं। आपको बता दें कि सुबह रणबीर कपूर को बर्थडे विश करते हुए आलिया भट्ट ने भी राहा और रणबीर कपूर की कई प्यारी तस्वीरें 

News Category