दिल्ली के नारायणा इलाके में एक कार शोरूम पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। दिल्ली पुलिस के अनुसार करीब दो दर्जन राउंड गोली चली। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि बीते मई महीने में तिलक नगर स्थित कार शोरूम में भी बदमाशों ने इसी तरह
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नारायणा थाना क्षेत्र स्थित कार शोरूम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि करीब दो दर्जन राउंड गोली चलने की खबर है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है। बता दें, बीते मई महीने में तिलक नगर स्थित कार शोरूम में भी बदमाशों ने इसी तरह गोलियां बरसाई थी।
- Log in to post comments