बहराइच में एक महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या के मामले में दो दोषियों को मौत की सजा सुनाई गई है। महिला और बच्चे महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें दोषी ठहराया गया और अब उन्हें सजा सुनाई गई है। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा ने सुनाया है।
बहराइच। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम पवन कुमार शर्मा ने महिला समेत उसके एक बेटे व दो बेटियों की हत्या में दो दोषियों को मौत की सजा सुनाई है। इन्हें दो दिन पूर्व दोषी करार दिया गया था।
मामला 12 सितंबर 2021 का है। फखरपुर के माधवपुर के ग्राम प्रधान ने पुलिस को लिखित सूचना दी थी कि लगभग पांच बजे गांव के कुछ लोगों ने उन्हें बताया है कि यादवपुरी पुलिया के आगे गन्ने के खेत में एक महिला का शव पड़ा हुआ है, जिसकी उम्र 35 वर्ष है। उसके आगे धान के खेत में एक पांच वर्षीय बच्ची का शव पड़ा है।
गजाधरपुर के तुलापुरवा निवासी बेचन ने भी पुलिस को सूचना दी कि सुबह 7.30 बजे जब बसंतापुरवा जा रहा था तो नहर पुलिया के पास भीड़ लगी थी, जहां पर दो शव एक लड़की, जिसकी उम्र आठ वर्ष तथा एक पांच वर्षीय लड़के का शव बरामद हुआ।
महाराष्ट्र की रहने वाली थी महिला
घटना को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने गंभीरता से लेकर जांच कराई। पुलिस ने दोनों जगहों के चारों शवों को एकत्र करके विधिक कार्रवाई कराई और मृतकों की पहचान महाराष्ट्र की रहने वाले 35 वर्षीय मैरीकाशी कात्यान, उसकी आठ वर्षीय बेटी रजाती, पांच वर्षीय सौंदर्य व छह वर्षीय जोसेफ के रूप में हुई।
इस घटना में फखरपुर के तेलियनपुरवा निवासी ननकू व सलमान समेत एक अन्य को गिरफ्तार किया। ननकू व सलमान का मुकदमा इसी न्यायालय पर विचारण हुआ, जबकि एक अन्य का विचारण बालक न्यायालय पर चल रहा है। फिलहाल, दोनों को दोषी करार देकर सजा दे दी गई है।
- Log in to post comments
- 2 views