Skip to main content

भारत में पेट्रोल और डीजल के वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड तकनीक वाले वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से समय समय पर कई कदम उठाए जाते हैं। उत्‍तर प्रदेश के बाद अब जल्‍द ही एक और राज्‍य में हाइब्रिड वाहनों को खरीदना सस्‍ता हो सकता है। यूपी के अलावा और किस राज्‍य की ओर से ऐसा किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

उत्‍तर प्रदेश के बाद अब एक और राज्‍य में Hybrid Cars को खरीदना सस्‍ता हो सकता है। देश में किस राज्‍य की ओर से हाइब्रिड वाहनों को सस्‍ता करने की तैयारी की जा रही है। मौजूदा समय में उस राज्‍य में कितना टैक्‍स लिया जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

एक और राज्‍य में सस्‍ती होंगी हाइब्रिड कारें

भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में भी हाइब्रिड कारों पर लिए जाने वाले टैक्‍स में कमी की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक कर्नाटक में ऐसा होने के बाद हाइब्रिड वाहनों को खरीदना और सस्‍ता हो सकता है और सामान्‍य वाहनों के मुकाबले हाइब्रिड वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हो सकती है।

ईवी की होती है बिक्री

राज्‍य में मौजूदा समय में हर महीने बड़ी संख्‍या में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री होती है। आंकड़ों के मुताबिक कर्नाटक देश का तीसरा ऐसा राज्‍य है, जहां पर सबसे ज्‍यादा इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदा जाता है। ऐसे में हाइब्रिड वाहनों पर टैक्‍स कम करके सरकार की कोशिश ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने की है।

कितना है टैक्‍स

मौजूदा समय में राज्‍य सरकार की ओर से 25 लाख रुपये से कम कीमत वाली कारों पर रोड टैक्‍स और रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स के तौर पर 18 फीसदी शुल्‍क लिया जाता है। लेकिन सरकार की ओर से इसमें जल्‍द ही कमी की जा सकती है। हालांकि राज्‍य सरकार की ओर से नीति को अंतिम रूप देने की टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया गया है।

उत्‍तर प्रदेश में सस्‍ती हैं हाइब्रिड कारें

उत्‍तर प्रदेश की सरकार ने कुछ समय पहले ही राज्‍य में हाइब्रिड वाहनों पर लगने वाले टैक्‍स को कम किया था। जिसके बाद राज्‍य में हाइब्रिड तकनीक वाले वाहनों को खरीदना सस्‍ता हो गया था। जिसका फायदा ग्राहक और वाहन निर्माताओं को हो रहा है। साथ ही ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ने से सरकार को भी फायदा हो रहा है।

 

News Category