साल 2007-08 में बॉर्डर-गावस्कर को विवादों के लिए याद रखा जाता है लेकिन इससे परे युवराज सिंह के लिए यह दौरा यादगार रहा था। इस वक्त वह एक अभिनेत्री को डेट कर रहे थे। इसका खुलासा युवराज सिंह ने खुद किया है। हालांकि युवराज ने अभिनेत्री का नाम बताने से इनकार कर दिया। उस वक्त अफवाहें थीं कि युवराज दीपिका पादुकोण को डेट कर रहे थे।
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 2007-08 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है। युवराज सिंह ने कहा कि 2007-08 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान वह ऑस्ट्रलिया में थे। इस दौरान वह एक अभिनेत्री को डेट कर रहे थे। हालांकि, युवराज सिंह ने अभिनेत्री का नाम नहीं बताया।
गौरतलब हो कि युवराज सिंह देश के क्रिकेट इतिहास में एक महान हस्ती रहे हैं। सीमित ओवर के क्रिकेट में युवराज सिंह का कोई सानी नहीं था। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में वह उन ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच पाए जितनी उनमें क्षमता थी। ऑस्ट्रेलिया में 2007/08 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी थी। यह अंपायरिंग विवादों और मंकीगेट कांड के लिए जाना जाता है। हालांकि, यह सीरीज युवराज सिंह के लिए भी खास रही, जिसका क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट में उन्होंने खुद खुलासा किया।
- Log in to post comments