दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में चोरों ने एक मोबाइल शोरूम में जमकर लूटपाट की। लूट की यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई। वारदात शोरूम के CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में नकाबपोश अपराधियों को कई लाख रुपये के मोबाइल फोन लेकर भागते हुए देखा जा रहा है। शोरूम के CCTV फुटेज में तीन नकाबपोश बदमाशों को देखा जा सकता है।
दिल्ली। चोरों ने दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यहां वसंत कुंज स्थित एक शोरूम से करीब दो लाख के मोबाइल चोरी कर लिए।
आरोपितों की करतूत सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई है। बदमाश मंगलवार देर रात शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए
सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीन बदमाश
बदमाशों ने दुकान से महंगे मोबाइल चोरी कर लिये और मौके से फरार हो गए। दुकान से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपित मोबाइलों को बोरे में भरते हुए नजर आ रहे हैं। इन्होंने चेहरे पर नकाब पहना है। सीसीटीवी फुटेज में तीन आरोपित नजर आ रहे हैं।
शोरूम के सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश बदमाशों को स्टोर में घुसते और चार से पांच मिनट के भीतर चोरी को अंजाम देते हुए देखा जा सकता है। फुटेज में दिख रहा है कि चोरों ने कितनी आसानी से मोबाइल बैग में भरकर फरार हो गए।
- Log in to post comments