
हाल ही में ऐश्वर्या राय इंटरनेशनल फैशन इवेंट पेरिस फैशन वीक 2024 में अपना जलवा बिखेरती नजर आईं। हमेशा की तरह उनके लुक ने फैंस का ध्यान खींचा। एक्ट्रेस को इस दौरान अजीब से हेयर स्टाइल में स्पॉट किया गया जिसके बाद से फैंस ये डिमांड करने लगे कि उन्हें अपना स्टाइलिस्ट चेंज करने की जरूरत है।
ऐश्वर्या राय को हाल ही में बेटी आराध्या बच्चन के साथ पेरिस फैशन वीक में देखा गया। इस बार के पेरिस फैशन वीक 2024 (Paris Fashion Week 2024) उनके साथ आलिया भट्ट ने भी हिस्सा लिया था। दोनों ही लोरिअल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर। पिछले दिनों इवेंट से ऐश्वर्या का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो कैमरे पर आंख मारती नजर आई थीं
रेड कलर के लॉन्ग बलून स्टाइल गाउन में ऐश्वर्या बला की खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने एक लॉन्ग टेल दुपट्टा लिया था जोकि उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। अब इसी इवेंट से सोशल मीडिया पर उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों मां-बेटी ब्लैक और गोल्डन कलर के मैचिंग आउटफिट में नजर आ रही हैं।
ऐश्वर्या राय के बालों का लोगों ने उड़ाया मजाक
इस इवेंट में ऐश्वर्या काफी ज्यादा एक्साइटेड लगीं। पहले दिन के लिए उन्होंने लॉन्ग ब्लेजर कोट, ब्लैक हील्स और बोल्ड रेड लिप्स को चुना। इसके अलावा एक चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वो थी उनकी अजीब सी हेयरस्टाइल। उन्होंने अपने बालों को दो हिस्सों में बांटा हुआ था जिसमें आंधे बाल ऊपर और आधे नीचे थे। ऊपर की ओर एक अजीब सा बो जैसा बना हुआ था।
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
ऐश्वर्या के इस लुक को देखकर फैंस उनका मजाक उड़ा रहे और तरह-तरह के कमेंट कर रहे। एक व्यक्ति ने लिखा,“इन्होंने अपने हेयर रोलर्स क्यों नहीं उतारे? ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें उनकी मेकअप कुर्सी से अचानक उठा लिया गया।" एक अन्य ने कमेंट किया,"ऐश्वर्या को सबसे पहले अपना हेयर स्टाइलिस्ट बदलने की जरूरत है।" वहीं कुछ लोग उनका बचाव करते नजर आए कि एक्ट्रेस को ट्रोल ना किया जाए। उनका मानना है कि वीडियो उनके रैंप वॉक से पहले का है,इसलिए अभिनेत्री ने अपने बालों में पिन और रोलर्स लगा रखे थे।
- Log in to post comments