Skip to main content

बी-टाउन की दो सुंदरी बाला आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय इंटरनेशनल फैशन इवेंट पेरिस फैशन वीक 2024 में अपना जलवा बिखेरने में कामयाब रहीं। आलिया ने पहली बार पेरिस फैशन वीक के रैम्प वॉक पर अपना जलवा बिखेरा। दूसरी ओर ऐश्वर्या ने हमेशा की तरह अपने लुक से फैंस को दीवाना बना दिया।

आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय ने इंटरनेशनल इवेंट पेरिस फैशन वीक 2024 में अपनी खूबसूरती बिखेरी। दोनों ब्यूटी ब्रांड लोरिअल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर हैं। ऐश्वर्या राय कई बार इस फैशन वीक में छा चुकी हैं। अब आलिया ने भी डेब्यू किया है।

बीती शाम को प्लेस डे ल'ओपेरा में आयोजित पेरिस फैशन वीक में आलिया भट्ट ने डेब्यू किया है। लोरिअल की ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद यह उनका पहला रैम्प वॉक था। आलिया और ऐश्वर्या ने फैशन शो में अपने लुक से लाइमलाइट चुरा ली है।

रैम्प वॉक पर आलिया का जलवा

आलिया भट्ट ने फ्लेयर्ड ब्लैक कलर के पैंट के साथ स्ट्रैपलेस मैटेलिक टॉप पहना था। उन्होंने अपने लुक को सिंपल और एलिगेंट रखा था। उन्होंने हैवी स्टेटमेंट ईयररिंग्स और खुले बाले से अपना लुक को पूरा किया। न्यूड मेकअप और स्मोकी आईज में वह हुस्न की परी लग रही थीं। रैम्प वॉक पर आलिया भट्ट का कॉन्फिडेंस उनकी खूबसूरती में चार-चांद लग रहा था।

लाल परी लगीं ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय कई सालों से पेरिस फैशन वीक पर अपना जादू चलाती आ रही हैं। इस बार भी उन्होंने अपने लुक से हर किसी को दीवाना बना दिया। जब पूर्व मिस वर्ल्ड रैम्प वॉक पर उतरीं तो किसी लाल परी से कम नहीं लग रही थीं। रेड कलर के लॉन्ग बलून स्टाइल गाउन के साथ ऐश्वर्या ने एक लॉन्ग टेल दुपट्टा लिया था।

ऐश्वर्या राय ने नमस्ते कर लूटी महफिल

बिना एक्सेसरी के भी वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। खुले बाल, विंग्ड आईलाइनर और रेप लिपस्टिक में उनका लुक देखने लायक था। सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला उनका अंदाज था। अभिनेत्री ने रैम्प वॉक पर भारतीय परंपरा को बरकरार रखते हुए ऑडियंस को हाथ जोड़कर नमस्ते किया। यह देख फैंस भी उनके कायल हो गए।

News Category