Skip to main content

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब दो से तीन हो गए हैं। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने एक क्यूट सी बेटी को जन्म दिया जिसके बाद वह अपना सारा टाइम उसे ही देखने और संभालने में लगा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताया कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी किस तरह बदल गई है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंहकुछ दिन पहले ही एक बेटी के माता पिता बने। 8 सितंबर को उनके घर पर बेटी का जन्म हुआ। दीपिका ने जब से बेबी गर्ल को जन्म दिया है, तब से ही फैंस उनकी नन्ही परी की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। इस बीच दीपिका ने एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी मदरहुड लाइफ की झलक दिखाई है।

दीपिका की प्रेग्नेंसी से पहले रणवीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह चाहते हैं कि जब भी उनका बच्चा हो, तो वह बेटी हो और दीपिका की तरह दिखती हो। 8 सितंबर को रणवीर की ये विश पूरी हुई, जब उनके घर लक्ष्मी का जन्म हुआ। वहीं, डिलीवरी के एक हफ्ते बाद दीपिका को अस्पताल से डिसचार्ज किया गया, जिसमें वह अपनी बेबी गर्ल को गोद में लिए नजर आई थीं। वहीं, अब उन्होंने एक नया वीडियो पोस्ट किया है।

दीपिका ने शेयर किया ये वीडियो

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी किस तरह बदल गई है। वीडियो में एक महिला दिखाती है कि जब एक मां न्यूबोर्न की तरह खाना शुरू कर दें, तो यह कितना अजीब लगेगा। क्लिप में यह भी दिखाया गया है कि बच्चे भूखे होंगे, लेकिन कभी-कभी दूध पिलाते समय आप सो भी जाया करेंगे।

मां बनने के बाद कितनी बदली दीपिका की जिंदगी?

इसके पहले दीपिका ने बेटी के जन्म के बाद अपना इंस्टा बायो भी बदल दिया था। उन्होंने लिखा था ''फीड.बर्प.स्लीप.रिपीट.''

दीपिका की अपकमिंग फिल्म

दीपिका पादुकोण वैसे तो मार्च 2025 तक मैटरनिटी लीव पर हैं, लेकिन मां बनने का बाद इस दिवाली उनकी फिल्म 'सिंघम अगेन' रिलीज होगी। इस मूवी में वह कॉप के रोल में दिखेंगी

News Category