Skip to main content

कार एक्सीडेंट के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पंत ने 129 गेंद पर 109 रन की पारी खेली। पंत ने शुभमन गिल के साथ 167 रन की साझेदारी की। मैच के बाद गिल ने पंत की तारीफ की। उन्होंने बताया कि पंत को हार्ड वर्क करते देख खुशी होती है।

शुभमन गिल ने ऋषभ पंत के शतक की तारीफ की है। तीसरे दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने कहा कि उन्हें खुशी होती है कि वह कितनी मेहनत रहे हैं। साथ ही यह भी बताया कि कमबैक के बाद पंत को पहला अर्धशतक और फिर शतक जड़ते हुए देखा।

कार एक्सीडेंट के बाद टेस्‍ट क्रिकेट में वापसी कर रहे पंत ने शानदार शतकीय पारी खेली। ऋषभ पंत ने 128 गेंद पर 109 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 13 चौके और 4 छक्‍के जड़े। पंत और शुभमन गिल के बीच चौथे विकेट के लिए 217 गेंद पर 167 रन की साझेदारी हुई। मैच के बाद गिल ने पंत की तारीफ की।

'मुझे खुशी होती यह देखकर...'

भारत ने दिया है 515 रन का टारगेट

बात करें तीसरे दिन के खेल की तो भारत ने दूसरी पारी में चार विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। गिल और पंत ने शतक जड़े। भारत बांग्लादेश को जीत के लिए 515 रन का टारगेट दिया। खराब रौशनी के कारण तीसरे दिन का खेल जल्दी समाप्त हो गया। स्टंप्स तक बांग्लादेश ने चार विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए हैं।

 

News Category