टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी होंडा ने ब्राजील में 2025 Honda XRE 190 को लॉन्च किया है। इसके फेयरिंग में कुछ अपडेट किए गए हैं। साथ ही फ्यूल टैंक साइड प्रोफाइल सीट और टेल सेक्शन को भी नया लुक दिया गया है। बाइक को स्पोर्टी लुक और रोशनी के लिए LED लाइट दी गई हैं। इसे दो वेरिएंट ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
होंडा ने ब्राजील में में XRE 190 का 2025 मॉडल लॉन्च किया है। इसे मूल रूप से 2016 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च होने के बाद यह अक्टूबर से ब्राजील में डीलरशिप तक पहुंचा शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं कि ब्राजील में लॉन्च हुई 2025 Honda XRE 190 ADV को किन खास फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।
2025 Honda XRE 190: क्या है नया?
2025 होंडा XRE 190 के फेयरिंग में कुछ अपडेट किए गए हैं। इसके साथ ही फ्यूल टैंक, साइड प्रोफाइल, सीट और टेल सेक्शन में भी बदलाव देखने के लिए मिले हैं। इसकी स्टेप सीट को पहले से बड़ा किया गया है और ग्रैब रेल को पहले से बेहतर किया गया है, जिसका इस्तेमाल टॉप केस लगाने के लिए किया जा सकता है। बाइक में नया एग्जॉस्ट टिप दिया गया है
इसे दो वेरिएंट में पेश किया गया है, जो स्टैण्डर्ड और एडवेंचर वर्जन है। इसके बेस मॉडल को पर्लसेंट रेड और मैटे मेटैलिक ब्लू कलर ऑप्शन में लाया गया है। वहीं, एडवेंचर वेरिएंट में एक्सक्लूसिव ग्राफिक्स के साथ पर्लसेंट ग्रे स्कीम दिया गया है। इतना ही नहीं इसे पहले से ज्यादा स्पोर्टी लुक और रोशनी के लिए LED लाइट दी गई हैं।
2025 Honda XRE 190: नए फीचर्स
बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल को हाई-कंट्रास्ट स्क्रीन के साथ अपडेट किया गया है, जिसमें ओडोमीटर, फ्यूल लेवल, रेंज और औसत फ्यूल एफिशिएंसी जैसी कई तरह की चीजों के बारे में पता चलता है। बाइक में यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।
2025 Honda XRE 190: इंजन
2025 होंडा XRE 190 में 184.4, एयर-कूल्ड फ्लेक्स सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 16 hp की पावर और 16.28 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक इथेनॉल पर भी चल सकती है। जिस पर यह 15.9 hp की पावर और 16.18 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसके इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
2025 Honda XRE 190: कीमत
2025 होंडा XRE 190 की कीमत की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट का दाम R$22,060 (लगभग 3.37 लाख रुपये) है। वहीं, एडवेंचर वेरिएंट की कीमत R$22,496 (3.40 लाख रुपये) है। इस बाइक पर होंडा बिना किसी माइलेज सीमा के 3 साल की वारंटी दे रही है।
- Log in to post comments
- 1 view