Vivo के लेटेस्ट T3 Ultra 5G स्मार्टफोन को 3 हजार रुपये कम में खरीदने का शानदार मौका है। फोन के लिए फ्लिपकार्ट पर 26 सितंबर को दूसरी सेल लाइव होगी। जहां इस पर 3000 रुपये की इंस्टेंट छूट मिलेगी। जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। इसमें 80W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5500 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
Vivo T3 Ultra के वेरिएंट
- 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज: 31,999 रुपये
- 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज: 33,999 रुपये
- 12GB रैम + 256GB स्टोरेज: 35,999 रुपये
ये लॉन्च के वक्त की कीमत हैं। लेकिन एचडीएफसी कार्ड होल्डर्स को इस पर 3000 रुपये की इंस्टेंट छूट दी जाएगी। जिसका फोन तीन हजार रुपये सस्ता हो जाएगा। डिस्काउंट के बाद इसकी प्रभावी कीमत कम हो जाती हैं। इसके अलावा ग्राहक 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का लाभ उठा सकते हैं।
- 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज: 28,999 रुपये
- 8GB रैम + 256GB स्टोरेज: 30,999 रुपये
- 12GB रैम + 256GB स्टोरेज: 32,999 रुपये
Vivo T3 Ultra स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले- वीवो टी3 अल्ट्रा में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.78 इंच एमोलेड डिस्प्ले है
प्रोसेसर- फोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200+ प्रोसेसर लगाया गया है। जिसे 12GB तक की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
कैमरा- स्मार्टफोन में बैक पैनल पर OIS सपोर्ट के साथ 50MP कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी और चार्जिंग- इसमें 5500mAh की बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को धूल और पानी से सेफ रखने के लिए IP68 की रेटिंग मिली हुई है।
इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, USB टाइप-C ऑडियो और स्टीरियो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
- Log in to post comments