Delhi News राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में बारिश के चलते अचानक सड़क धंस गई। सड़क में इतना गहरा गड्ढा देखकर लोग हैरान रह गए। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उस हिस्से को सील कर दिया। पुलिस ने पीडब्ल्यूडी व निगम को सूचना दे दी है। साथ ही पुलिस ने लोगों से उस हिस्से के पास नहीं आने की अपील की है।
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में त्रिलोकपुरी 15 ब्लाक में गुरुवार रात में अचानक सड़क धंस गई। स्थानीय लोगों को कहना है कि बारिश के कारण सड़क धंसी है।
उधर, जानकारी लगने पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान सड़क में इतने गहरे गड्ढे को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने रात को ही बैरिकेडिंग लगातर कर सड़क के उस हिस्से को सील कर दिया। पुलिस ने पीडब्ल्यूडी व निगम को सूचना दे दी है।
- Log in to post comments
- 9 views