
सलाम खान के पिता सलीम खान को गुरुवार सुबह धमकी मिली। बुर्का पहने महिला ने उन्हें धमकी दी है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और धारा 353(2) 292 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। बता दें कि इस साल शुरुआत में सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी।
मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलाम खान के पिता सलीम खान को गुरुवार सुबह धमकी मिली। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले सलीम खान जब बेंच पर बैठे आराम कर रहे थे उसी समय गैलेक्सी अपार्टमेंट की तरफ से बैंडस्टैंड की तरफ स्कूटी पर एक शख्स जा रहा था।
उसके पीछे एक बुर्का पहने महिला भी बैठी थी। महिला ने यू-टर्न लिया और सलीम खान के पास आकर कहा कि लॉरेंस बिश्नोई (lawrence Bishnoi) को भेजूं क्या? स्कूटी का नंबर 7444 था। पुलिस फिलहाल स्कूटी वाले की तलाश में जुटे हैं। यह घटना सुबह 8:45 बजे घटी है।
पुलिस ने मामला किया दर्ज
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और धारा 353(2), 292 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "पुलिस फिलहाल संदिग्धों की पहचान करने की उम्मीद में इलाके के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रही है। जांच जारी है और हम जिम्मेदार लोगों को खोजने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
सलमान के घर हुई थी फायरिंग
इस साल की शुरुआत में मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर पर दो लोगों द्वारा की गई गोलीबारी के बाद लॉरेंस बिश्नोई, उसके भाई अनमोल और कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में एक आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी।
- Log in to post comments