Skip to main content

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्विट से  27 सितंबर से शुरू हो रही है। वहीं प्राइम यूजर्स के लिए यह सेल एक दिन पहले ही 26 सितंबर को शुरू हो रही है। इस सबसे बड़ी सेल में आप मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक की छूट पा सकेंगे। इतना ही नहीं स्मार्ट टीवी पर 65 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

इस साल की मच अवेटेड अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्विट सेल को लेकर आखिरकार ग्राहकों का इंतजार खत्म हो ही गया। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्विट सेल 27 सितंबर से शुरू हो रही है। वहीं, प्राइम यूजर्स के लिए यह सेल एक दिन पहले ही 26 सितंबर को शुरू हो रही है। इस सबसे बड़ी सेल में आप मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक की छूट पा सकेंगे। इतना ही नहीं, स्मार्ट टीवी पर 65 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। अगर आप भी अमेजन सेल में खरीदारी का मन बना रहे हैं तो आपको चार ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जो सेल में एक्स्ट्रा बचत के लिए आपके काम आएंगे-

SBI Bank कार्ड का करें इस्तेमाल

अमेजन में ऑनलाइन शॉपिंग के लिए आप SBI Bank कार्ड का ही इस्तेमाल करें। इस बार भी अमेजन एसबीआई कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। आप डेबिट या क्रेडिट दोनों ही कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अमेजन पे रिवॉर्ड का लें फायदा

एक्स्ट्रा डिस्काउंट के लिए अमेजन पे रिवॉर्ड भी आपके काम आएगा। सेल में खरीदारी करने पर आपको रिवार्ड मिलेंगे। इन रिवॉर्ड को कलेक्ट कर रिडीम कर सकते हैं। होम किचन, फैशन, ब्यूटी के लिए आप डिस्काउंट कूपन पा सकेंगे।

अमेजन पे गिफ्ट कार्ड खरीदें

इस सेल अमेजन पे गिफ्ट कार्ड खरीदाने आपको 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। मान लीजिए आप 2500 रुपये का अमेजन पे गिफ्ट कार्ड खऱीदते हैं तो साथ में 75 रुपये का कैशबैक मिल जाएगा।

Amazon Pay UPI करें इस्तेमाल

सेल में Amazon Pay UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करते हैं तो आप एक्स्ट्रा बचत कर सकेंगे। Amazon Pay UPI के साथ 1000 रुपये के मिनिमम ऑर्डर पर आप 100 रुपये का कैशबैक पा सकेंगे।

News Category