मोटोराला अपने भारतीय ग्राहकों के लिए आज Motorola Edge 50 Neo फोन लॉन्च कर रहा है। इस फोन को कंपनी वीगन लेदर फिनिश के साथ ला रही है। फोन का लैंडिंग पेज ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर कुछ दिनों पहले ही लाइव हो चुका है। कंपनी लॉन्च से पहले ही इस फोन के सारे फीचर्स से पर्दा हटा चुकी है।
मोटोराला अपने भारतीय ग्राहकों के लिए आज लॉन्च कर रहा है। इस फोन को कंपनी वीगन लेदर फिनिश के साथ ला रही है। फोन का लैंडिंग पेज ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर कुछ दिनों पहले ही लाइव हो चुका है। कंपनी लॉन्च से पहले ही इस फोन के सारे फीचर्स से पर्दा हटा चुकी है। अगर आप भी एक नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो मोटोरोला के अपकमिंग फोन के की फीचर्स चेक कर सकते हैं-
Motorola Edge 50 Neo के पावरफुल स्पेक्स
डिस्प्ले
मोटोरोला फोन 6.4 इंच सुपर एचडी LTPO अडैप्टिव डिस्प्ले,120hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ लाया जाएगा।
डिजाइन और कलर
मोटोरोला के इस फोन को प्रीमियम वीगन लेदर फिनिश के साथ चार कलर Nautical Blue, Latte, Grisaille और Poinciana में लाया जा रहा है। फोन एक्सीडेंटल ड्रॉप प्रोटेक्शन और फ्रीज प्रूफ ड्येरिबिलिटी के साथ आता है।
कैमरा
Motorola Edge 50 Neo फोन को Sony LYTIA 700C सेंसर के साथ 50MP अल्ट्रा पिक्सल कैमरा के साथ लाया जाएगा। फोन 10MP टेलीफोटो लेंस और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ लाया जा रहा है।
बैटरी और चार्जिंग
अपकमिंग मोटोरोला फोन 68 वॉट टर्बो चार्जिंग और 15W वायरलैस चार्जिंग के साथ लाया जा रहा है। फोन 5000mAh बैटरी से लैस हो सकता है।
ओएस अपडेट
कंपनी ने लॉन्च से पहले ही कंफर्म किया है कि फोन 5 साल के ओएस अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया जाएगा।
बता दें, कंपनी ने अभी तक फोन के प्रोसेसर और बैटरी स्पेक्स को लेकर जानकारी नहीं दी है। फोन लॉन्च होने के साथ ही इन स्पेक्स की डिटेल्स भी सामने आ जाएंगी। कंपनी इस फोन की 1 घंटे की फ्लैश सेल भी लाइव करेगी।
- Log in to post comments