ENG vs AUS ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की बीच 19 सितंबर से वनडे सीरीज का आगाज होगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड को तगड़ा झटका लगा है। कप्तान जोस बटलर दाहिनी पिंडली की चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। हैरी ब्रूक पहली बार वनडे टीम की कप्तानी करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की बीच 19 सितंबर से वनडे सीरीज का आगाज होगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड को तगड़ा झटका लगा है। कप्तान जोस बटलर दाहिनी पिंडली की चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
हैरी ब्रूक करेंगे टीम का नेतृत्व
बटलर की अनुपस्थिति में यॉर्कशायर के दाएं हाथ के बल्लेबाज हैरी ब्रूक पहली बार वनडे टीम की कप्तानी करेंगे। लीसेस्टरशायर के जोश हल भी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। लंकाशायर के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को वनडे टीम में जगह मिली है।
इंग्लैंड की वनडे टीम
हैरी ब्रुक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कारसे, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मैथ्यू पॉट्स, आदिल रशीद, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ, ऑली स्टोन, रीस टॉपले, जॉन टर्नर।
वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुरुवार 19 सितंबर 2024, ट्रेंट ब्रिज,
- दूसरा वनडे: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, शनिवार 21 सितंबर 2024, हेडिंग्ले
- तीसरा वनडे: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, मंगलवार 24 सितंबर, सीट यूनीक रिवरसाइड
- चौथा वनडे: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, शुक्रवार 27 सितंबर, लॉर्ड्स
- 5वां वनडे: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, रविवार 29 सितंबर, सीट यूनिक स्टेडियम
अभी खेली जा रही है टी20 सीरीज
वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला टी20 ऑस्ट्रेलिया ने 28 रन से जीता था। दूसरे मुकाबले को इंग्लैंड ने 3 विकेट से अपने नाम किया था। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। दोनों ही टीम की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी।
- Log in to post comments