Skip to main content

Duleep Trophy 2024 दलीप ट्रॉफी 2024 के तीसरे मैच में इंडिया ए की टक्‍कर इंडिया डी से चल रही है। अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में तीसरे दिन स्‍टंप तक इंडिया डी ने 1 विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं। मैच में इंडिया ए की ओर से सलामी बल्‍लेबाज प्रथम सिंह ने सेंचुरी लगाई।

दलीप ट्रॉफी 2024 के तीसरे मैच में इंडिया ए की टक्‍कर इंडिया डी से चल रही है। अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में तीसरे दिन स्‍टंप तक इंडिया डी ने 1 विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं। इससे पहले इंडिया ए ने दूसरी पारी 380/3 रन पर घोषित कर दी थी। इंडिया ए की ओर से सलामी बल्‍लेबाज प्रथम सिंह ने सेंचुरी लगाई।

शुभमन गिल की जगह हुई एंट्री

इंडिया ए के सलामी बल्‍लेबाज शुभमन गिल को बांग्‍लादेश के खिलाफ पहले टेस्‍ट के लिए भारतीय स्‍क्वॉड में चुना गया है। ऐसे में वह चेन्‍नई में आयोजित कैंप में शामिल हो गए हैं। उनकी जगह पर इंडिया ए में इंजीनियर प्रथम सिंह की एंट्री हुई। मुकाबले की पहली पारी में वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। प्रथम सिंह ने 33 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 7 रन बनाए।

दूसरी पारी में ठोका शतक

हालांकि, दूसरी पारी में प्रथम सिंह का जादू देखने को मिला। उन्‍होंने 64.55 की स्‍ट्राइक रेट से 189 गेंदों पर 122 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 12 चौके और 1 छक्‍का लगाया। प्रथम सिंह और कप्‍तान मयंक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े। सौरभ कुमार ने प्रथम सिंह को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया।

इंडिया ए की दूसरी पारी

इंडिया ए की दूसरी पारी की बात करें तो तिलक वर्मा ने भी शतक लगाया। उन्‍होंने 193 गेंदों पर नाबाद 111 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 9 चौके ठोके। कप्‍तान मयंक अग्रवाल ने 87 गेंदों पर 56 रन और रियान पराग ने 31 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली। शाश्वत रावत 7 चौके की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद रहे।

News Category