Suryakumar Yadav 34th birthday टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर सूर्यकुमार यादव की वाइफ देविशा शेट्टी ने उन पर जमकर प्यार लुटाया है। देविशा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर सूर्यकुमार यादव के साथ कई प्यारी-प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में अपने दिल की बात लिखी है।
टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर सूर्यकुमार यादव की वाइफ देविशा शेट्टी ने उन पर जमकर प्यार लुटाया है। देविशा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर सूर्यकुमार यादव के साथ कई प्यारी-प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में अपने दिल की बात लिखी है।
देविशा ने लुटाया प्यार
देविशा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे सबसे अच्छे दोस्त, हसबैंड, लव, मेरी दुनिया और मेरी लाइफ का बेस्ट डिसीजन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! हर दिन आपके लिए आभारी हूं। आपने इस दुनिया को एक बेहतर जगह बना दिया है और मुझे नहीं पता कि मैं आपके बिना क्या करूंगी। आपसे अभी और हमेशा प्यार करती हूं।'
सुरेश रैना ने दी बधाई
देविशा शेट्टी के अलावा कई अन्य क्रिकेटर्स ने भी सूर्यकुमार यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। सुरेश रैना ने एक्स पर लिखा, 'डायनमिक और विध्वंसक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको रन, उत्सव और खुशी से भरे दिन की शुभकामनाएं! यह साल आपके लिए मैदान के अंदर और बाहर और अधिक दमदार प्रदर्शन और सफलता लेकर आए!'
चोटिल हैं सूर्यकुमार यादव
लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर सूर्या बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में नजर आएंगे। वह कोयंबटूर में बुची बाबू इंटरनेशनल टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके हाथ में चोट लगी थी। ऐसे में वह अभी आराम कर रहे हैं।
- Log in to post comments