उत्तराखंड के रुद्रपुर में भारी बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। इस वजह से तीनपानी क्षेत्र में सड़क पर एक मगरमच्छ आ गया। लोगों ने मगरमच्छ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम अब नदी और नाले पर नजर रखे हुए है।
रुद्रपुर। लगातार हो रही बारिश से नदी नालों का जलस्तर बढ़ने से तीनपानी क्षेत्र में सड़क पर मगरमच्छ आ गया। इस पर लोग इधर-उधर भागने लगे वहीं कुछ लोगों ने उसकी वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया। साथ ही सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। मौके पर जब तक टीम पहुंचती वह गायब हो चुका था।
नदी-नाले का जलस्तर बढ़ा
तराई में पिछले 60 घंटे से हो रही बारिश के कारण नदी, नाले का जलस्तर बढ़ चुका है। ऐसे में शुक्रवार रात ट्रांजिट कैंप के तीनपानी डैम क्षेत्र में सड़क पर बहते पानी में एक मगरमच्छ आ गया। सड़क पर मगरमच्छ देख वहां से गुजरने वाले लोग रूक गए और उसकी वीडियो बनाने लगे।
पुलिस और वन विभाग को दी सूचना
कुछ देर बाद वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया। साथ ही मौके पर मगरमच्छ देखने वालों का तांता लग गया। बाद में किसी ने सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। बाद में जब तक पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी पहुंचते तब तक मगरमच्छ नदी नाले में जा चुका था।
- Log in to post comments