Skip to main content

श्रेयस अय्यर का दलीप ट्रॉफी अभियान उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उनके हालिया प्रदर्शन ने उन पर बढ़ते दबाव को और बढ़ा दिया है। पहले मैच में इंडिया सी से मिली निराशाजनक हार के बाद जहां उन्होंने पहली पारी में विफल होने के बाद दूसरी पारी में तेज अर्धशतक लगाया फिर अय्यर को बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से नजरअंदाज कर दिया गया।

 घरेलू क्रिकेट में श्रेयस अय्यर के खराब फॉर्म पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली अय्यर ने सवाल उठाए हैं। बासित ने श्रेयस अय्यर को भाग्यशाली बताते हुए कहा कि अय्यर में टेस्ट क्रिकेट के लिए भूख नहीं है। उन्होंने ने यह भी कहा कि रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को दलीप ट्रॉफी में मौका नहीं मिला, लेकिन अय्यर इसका सम्मान नहीं कर रहे।

'टेस्ट क्रिकेट की नहीं है भूख'

श्रेयस अय्यर की बढ़ गई हैं मुश्किलें

बता दें कि दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड में श्रेयस अय्यर के पास अपनी साख साबित करने का अहम मौका था, लेकिन अपनी बल्लेबाजी से कुछ खास कमाल दिखाने के बजाय अय्यर पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए। हैरानी की बात तो यह रही कि वह काला चश्मा पहनकर क्रीज पर उतरे थे। इसे उनकी उनकी और मुश्किलें बढ़ गई हैं।

News Category