भारत में ICE वाहनों के साथ ही Electric वाहनों को भी पसंद किया जाने लगा है। इसी को देखते हुए Revolt की ओर से भी नई Electric Bike को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से कब तक नई इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में Revolt की ओर से दो बाइक्स को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। कंपनी जल्द ही अपने पोर्टफोलियो में विस्तार करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की ओर से कब तक नई Electric Bike को लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Revolt लाएगी New Electric Bike
Revolt मोटर्स की ओर से अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नई बाइक को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 17 सितंबर को बाजार में नई Electric Bike को लॉन्च किया जाएगा।
Nitin Gadkari की मौजूदगी में होगी लॉन्च
कंपनी की ओर से भेजे गए इनवाइट के मुताबिक नई इलेक्ट्रिक बाइक के लॉन्च के मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कंपनी की ओर से बाइक के बारे में अभी किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है
पोर्टफोलियो में शामिल हैं ये बाइक्स
Revolt की ओर से भारतीय बाजार में दो इलेक्ट्रिक बाइक्स को ऑफर किया जाता है। इनमें Revolt RV 400 और Revolt RV400 BRZ इलेक्ट्रिक बाइक्स शामिल हैं। इनकी एक्स शोरूम कीमत 1.02 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। RV400 और BRZ बाइक को अधिकतम 85 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलाया जा सकता है और इसकी अधिकतम रेंज ईको मोड में 150 किलोमीटर है। इनमें एलईडी लाइट्स, कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम सहित कई फीचर्स को दिया जाता है।
- Log in to post comments