Skip to main content

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। आज दिन भर ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने आज के लिए तो ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

नई दिल्ली। बारिश और हवाओं के असर से आज गुरुवार को भी राजधानी में गर्मी के तेवर अभी नरम ही बने हुए है। उमस भरी गर्मी से भी दिल्ली वासी थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। अभी दिल्ली में बारिश का दौर चलता रहेगा।

मौसम विभाग ने आज के लिए तो ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलसुबह भी बरसात हुई है और दिन में भी जारी रहने की संभावना है। आज दिन भर मौसम सुहाना ही बना रहेगा। सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी भी देखने को मिल सकती है।

30 डिग्री रह सकता है अधिकतम तापमान

 30 से 40 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार हवा के साथ कहीं कहीं भारी वर्षा भी होने का पूर्वानुमान है। आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस र

 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को हल्की से मध्यम स्तर की बरसात होगी। येलो अलर्ट भी जारी हो चुका है।

'संतोषजनक' श्रेणी में दिल्ली का एक्यूआई

मौसम की अनुकंपा से दिल्ली की हवा लगातार साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक गुरुवार सुबह 8 बजे दिल्ली का एक्यूआई 79 रहा।

इस स्तर की हवा को 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। दो तीन दिन तक वायु गुणवत्ता का कमोबेश यही स्तर बने रहने की संभावना है।

News Category