Skip to main content

 अगर आप जीमेल पर सेंसिटिव जानकारियों को भेजते हैं तो इन डिटेल्स को चोरी होने से बचाया जाना भी जरूरी है। क्या आप जानते हैं गूगल की ओर से जीमेल यूजर्स को एक खास फीचर की सुविधा दी जाती है।

गूगल की ईमेल सर्विस जीमेल का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित होने जा रही है। अगर आप पर सेंसिटिव जानकारियों को भेजते हैं तो इन डिटेल्स को चोरी होने से बचाया जाना भी जरूरी है। क्या आप जानते हैं गूगल की ओर से जीमेल यूजर्स को एक खास फीचर की सुविधा दी जाती है। 

क्या है जीमेल कॉन्फिडेंशियल मोड 

हालांकि, गूगल का साफ कहना है कि यह खास फीचर मैसेज के स्क्रीनशॉट और फोटो लिए जाने को लेकर काम नहीं करता। साथ ही गूगल की ओर से यह खास सुविधा एडमिनिस्ट्रेटर (administrators) को दी जाती है। इस सेटिंग को पूरे डोमेन या किसी स्पेसिफिक संस्थान की यूनिट के लिए इनेबल कर सकते हैं। अगर आपकी ओर से कॉन्फिडेंशियल मोड डिसेबल कर दिया जाता है तो आपके संस्थान के लोग कॉन्फिडेंशियल मोड में चाह कर भी जीमेल मैसेज सेंड नहीं कर सकेंगे।

कैसे ऑन करें जीमेल कॉन्फिडेंशियल मोड

आप इन स्टेप्स को अपने एडमिनिस्ट्रेटर अकाउंट के साथ ही फॉलो कर सकते हैं-

  • एडमिन कन्सोल में मेन्यू पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Apps > Google Workspace > Gmail > User settings
  • यूजर सेटिंग पर स्क्रॉल डाउन कर Confidential mode पर आएं।
  • यहां आपको Confidential mode के लिए चेकबॉक्स मिल जाएगा।
  • अब अपने द्वारा किए गए इस चेंज को सेव करना होगा।

 

News Category