Skip to main content

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक स्कूल में 5 साल की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में एक बड़े नेता के बेटे पर संगीन आरोप लगे हैं। लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया और बुधवार दोपहर 12 बजे तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने पर कोतवाली घेरने की चेतावनी दी है। आरोप है कि पुलिस आरोपित को बचा रही है।

हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर स्थित एक स्कूल में पांच साल की छात्रा से छेड़छाड़ पर भोटियापड़ाव क्षेत्र के लोगों का पारा चढ़ गया। दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुषों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया।

बुधवार 12 बजे तक आरोपित के गिरफ्तार नहीं करने पर कोतवाली घेरने की चेतावनी दे डाली। लोगों का आरोप है कि पुलिस आरोपित को बचा रही है। अब तक मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के 164 में बयान नहीं लिए गए हैं।

बड़े नेता का बेटा शामिल

मंगलवार देर शाम पीड़िता की मां व दर्जनों महिलाएं तथा पुरुष कोतवाली पहुंचे। इनके साथ कुछ कांग्रेसी भी थे। लोगों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस से नोकझोंक हुई। उनका कहना था कि इस मामले में एक पार्टी के बड़े नेता का बेटा शामिल है, इसलिए पुलिस उसे बचाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस व बाल कल्याण समिति के समक्ष पीड़िता ने दो बार बयान दे दिए हैं, लेकिन उसे अभी तक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश नहीं किया गया है। लोगों ने चेतावनी दी कि बुधवार तक आरोपित को नहीं पकड़ा गया तो वह कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।

कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने लोगों को समझाया कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। सीसीटीवी के माध्यम से आरोपित की पहचान की जा रही है। जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

News Category