Skip to main content

ग्रेटर नोएडा में आयोजित अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन भी खराब आउट फील्ड की वजह से नहीं खेला जा सका। अब इसकी क्रिकेट जगत में खूब आलोचना हो रही है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तो यहां तक बोल दिया है कि वह यहां दोबार नहीं खेलने आएंगे। स्टेडियम में कई तरह की सुविधाओं का आभाव बताया जा रहा है।

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच का दूसरा दिन भी खराब आउटफील्ड के चलते रद्द कर दिया गया। अब नोएडा क्रिकेट ग्राउंड की जमकर आलोचना हो रही है। गीली आउटफील्ड को सुखाने के लिए इलेक्ट्रिक फैन का इस्तेमाल किया गया। इसके बावजूद भी दूसरे दिन का खेल नहीं शुरू हो सका। अफगानिस्तान ने यहां तक कह दिया कि वह यहां दोबारा खेलने नहीं आएंगे।

गौरतलब हो कि हाल के दिनों में अफगानिस्तान के घरेलू मैचों की मेजबानी भारत ही कर रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए बीसीसीआई ने अफगानिस्तान को ग्रेटर नोएडा क्रिकेट ग्राउंड को बतौर वेन्यू दिया है। इसी ग्राउंड पर एकमात्र टेस्ट मैच आयोजित किया गया है। ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के अंतर्गत आने वाले इस स्टेडियम में बारिश का पानी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं है

अत्याधुनिक उपकरणों की कमी

बता दें कि 2017 के बाद से बीसीसीआई ने इस मैदान पर कोई मैच नहीं आयोजित किया था। अब क्रिकेट जगत में इस बात की आलोचना हो रही है कि अफगानिस्तान को ऐसा मैदान दे दिया गया, जिसकी किसी को जरूरत ही नहीं थी। मैदान के अलावा आधुनिक सुविधाओं का अभाव भी था, जिससे मैदान को सुखाने के लिए कोई अत्याधुनिक उपकरण नहीं मौजूद हैं। मैदान को इलेक्ट्रिक फैन से सुखाने की कोशिश की गई। 

News Category