Skip to main content

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज का पहला टी20I मैच बुधवार 11 सितंबर को खेला जाएगा। इसको लेकर दोनों टीमें तैयार हैं। जोस बटलर के चोटिल होने के बाद फिल साल्ट टीम की अगुआई करेंगे। वहीं मिचेल मार्श के हाथों में ऑस्ट्रेलिया की कमान है। मैच से पहले इंग्लैंड टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला टी20I मैच बुधवार, 11 सितंबर को खेला जाएगा। इसके लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। फिल साल्ट पहली बार टी20I में कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं, तीन खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला है।

पहले टी20I मैच में दोनों टीमें वेस्ट एंड के द एजेस बाउल में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। चोट के चलते कप्तान जोस बटलर इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान मिचेल मार्श के हाथों में है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड पर 3-0 की टी20 सीरीज जीती है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की टी20 के बाद पांच मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

तीन खिलाड़ी करेंगे डेब्यू

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20I के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है, जिसमें जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन और जॉर्डन कॉक्स अपना टी20I डेब्यू करेंगे।

News Category