Skip to main content

कुछ यूजर्स को ऐसे रिचार्ज प्लान पसंद आते हैं जिनमें लंबी वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा भी ऑफर किया जाता है। इस तरह के प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर भी ज्यादा डेटा दिया जाता है। जैसे 2GB पर डे के लिए ऑफर किया जाता है। लेकिन एक बार रिचार्ज प्लान लेने के बाद भी कई बार यूजर्स को डेटा बूस्टर की जरूरत पड़ ही जाती है।

रिचार्ज प्लान को लेकर हर स्मार्टफोन यूजर की एक अलग जरूरत रहती है। कुछ  यूजर्स को ऐसे रिचार्ज प्लान पसंद आते हैं, जिनमें लंबी वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा भी ऑफर किया जाता है। इस तरह के प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर भी ज्यादा डेटा दिया जाता है। जैसे 2GB पर डे के लिए ऑफर किया जाता है। लेकिन एक बार रिचार्ज प्लान लेने के बाद भी कई बार यूजर्स को डेटा बूस्टर की जरूरत पड़ ही जाती है। वाईफाई की सुविधा नहीं मौजूद है और फोन के रिचार्ज प्लान पर ही डेटा जरूरत पूरी होती है तो ये खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। की ओर से प्रीपेड यूजर्स को कुल तीन प्लान पर फेस्टिव ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी 979 रुपये, 1029 रुपये, और 3599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान पर एक्स्ट्रा डेटा का फायदा दे रही है। आइए जल्दी से इन प्लान्स की डिटेल्स पर एक नजर डाल लेते हैं-

एयरटेल का 979 रुपये वाला प्लान

  • वैलिडिटी- 84 दिन
  • डेटा- 2GB/Day
  • कॉलिंग- अनलिमिटेड कॉलिंग
  • एसएमएस- 100/Day
  • Free 10GB कूपन , डेटा वैलिडिटी 28 दिन

एयरटेल का 1029 रुपये वाला प्लान

  • वैलिडिटी- 84 दिन
  • डेटा- 2GB/Day
  • कॉलिंग- अनलिमिटेड कॉलिंग
  • एसएमएस- 100/Day
  • सब्सक्रिप्शन- Disney+Hotstar मोबाइल 3Month
  • अनलिमिटेड 5G डेटा
  • विंक पर फ्री हेलो ट्यून्स
  • अपोलो 24/7 सर्कल 3Month
  • Free 10GB कूपन , डेटा वैलिडिटी 28 दिन

एयरटेल का 3599 रुपये वाला प्लान

  • वैलिडिटी- 365 दिन
  • डेटा- 2GB/Day
  • कॉलिंग- अनलिमिटेड कॉलिंग
  • एसएमएस- 100/Day
  • सब्सक्रिप्शन- Disney+Hotstar मोबाइल 3Month
  • अनलिमिटेड 5G डेटा
  • विंक पर फ्री हेलो ट्यून्स
  • अपोलो 24/7 सर्कल 3Month
  • Free 10GB कूपन , डेटा वैलिडिटी 28 दिन

इन तीनों ही प्लान में से किसी एक प्लान को लेते हैं तो आपको कंपनी की ओर से 10GB कूपन दिए जाएंगे। यानी अगर किसी स्थिति में आप अपना डेली डेटा खत्म कर देते हैं तो आप एक्स्ट्रा डेटा के लिए मौजूद कूपन रिडीम कर सकते हैं। हालांकि, यहां बताना जरूरी है कि कंपनी 28 दिन की ही डेटा वैलिडिटी ऑफर करेगी। इसके अलावा, इन रिचार्ज प्लान पर यह एक्स्ट्रा डेटा बेनिफिट 11 सितंबर तक ही रिचार्ज करवाने पर मिलेगा। 

News Category